भालू के हमले से किसान की हुई मौत, ट्रक तालाब में गिरी, एक कि हुई मौत

भालू के हमले से किसान की हुई मौत, ट्रक तालाब में गिरी, एक कि हुई मौत


शहडोल

जिले में भालू के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक सप्ताह के भीतर भालू के हमले में दूसरी मौत का मामला सामने आया है। ताजा घटना खन्नौधी वन परिक्षेत्र के मुर्गा महरोई गांव की है, जहां खेत में मवेशी चरा रहे एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। घटना में किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महरोई निवासी 52 वर्षीय किसान घर से मवेशी चराने निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव खेत में मिला। शव पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर भालू के हमले से मौत की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम और वन विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी।

घटना बस्ती से लगे खेत में होने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि अब खेतों में जाने से भी डर लग रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने, भालू की निगरानी करने और गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क करने की मांग की है।

इससे पहले गोहपारू वन परिक्षेत्र के धनवाह गांव में जंगल से लकड़ी लेने गए एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर भी भालू ने हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। लगातार दूसरी घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

*ट्रक तालाब में गिरी, एक कि हुई मौत*


अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत डोला रेलवे क्रॉसिंग के पास रात लगभग 11:30 बजे बड़ा हादसा हुआ। वाहन क्रमांक CG 31 C 0935 जो सड़क के किनारे रखें बजरी व डस्ट से टकराकर अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल और चंदन घायल थे । स्थानीय लोगों मे बिट्टू पनिका, रामनरेश गुप्ता और दिलीप सिंह ने युवको को तालाब से बाहर निकालकर जान बचाई।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget