सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार, सरपंच, हेडकांस्टेबल समेत 4 की मौत, युवती व ड्राइवर की बची जान

सड़क किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी कार, सरपंच, हेडकांस्टेबल समेत 4 की मौत, युवती व ड्राइवर की बची जान

*चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहा था परिवार*


उमरिया

गुरुवार तड़के उमरिया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने अनूपपुर जिले के एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे परिवार की अर्टिगा कार नेशनल हाईवे-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सरपंच, उनकी हेड कॉन्स्टेबल पत्नी, एक महिला और तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी डॉक्टरों ने समय रहते सीपीआर देकर जान बचा ली।

पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी अंतर्गत भरौला स्थित सिद्ध बाबा क्षेत्र के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। अनूपपुर जिले के लीला गांव का परिवार अर्टिगा कार MP-18 ZE-9677 से चित्रकूट जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन में फंस गए।

हादसे में लीला गांव के सरपंच कुलपत सिंह (37), उनकी पत्नी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सविता सिंह मार्को (32), प्रियंका सिंह तथा 3 वर्षीय रुद्र प्रताप की मौत हो गई। इनमें कुछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

कार चला रहे ददन को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह गहरे सदमे में है। पुलिस का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति फिलहाल बयान देने की नहीं है, इसलिए उससे हादसे के संबंध में पूछताछ बाद में की जाएगी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, सिविल लाइन चौकी पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक दुर्घटना ने अनूपपुर जिले के लीला गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget