ससुर ने बहू के साथ किया गाली गलौच, डंडे से हमला करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

ससुर ने बहू के साथ किया गाली गलौच, डंडे से हमला करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला 


अनूपपुर/कोतमा

कोतमा थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदा कॉलोनी  में घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बहू द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर ससुर द्वारा डंडे से हमला किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

माया यादव (35 वर्ष), पति रामप्रसाद यादव, निवासी वार्ड क्रमांक 12 गोविंदा कॉलोनी, थाना कोतमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पति और बच्चों के साथ अलग आवास में निवास करती है, जबकि उसके ससुर एवं देवर अलग मकान में रहते हैं। उसका पति रामप्रसाद यादव घर के बाहर अपने पिता रतूलाल यादव के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान घरेलू बात को लेकर कथित रूप से ससुर रतूलाल यादव अचानक नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि जब पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया तो ससुर ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के हाथ, गाल और सिर पर गंभीर चोटें आईं तथा सिर से खून बहने लगा। घटना के दौरान उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पीड़िता ने डायल-112 की सहायता से थाना कोतमा पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी ससुर रतूलाल यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2), 351(2) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget