अमित कुमार श्रीवास्तव बने नरेंद्र मोदी विचार मंच मध्यप्रदेश के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
रिपोर्ट- रामकेश द्विवेदी
सीधी
नरेंद्र मोदी विचार मंच भारत, मध्यप्रदेश द्वारा अमित कुमार श्रीवास्तव, निवासी तहसील कुसमी जिला सीधी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 13 जून 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी नियुक्ति पत्र में संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि अमित कुमार श्रीवास्तव अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि उनके द्वारा किया गया कार्य संगठन के उद्देश्यों को गति प्रदान करेगा तथा सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देगा।
अमित कुमार श्रीवास्तव की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों ने आशा व्यक्त की है कि वे संगठन और समाज के हित में प्रभावी भूमिका निभाते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
