युवती के क्षत विक्षत शव की हुई शिनाख्त, अंधी हत्या के आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला

युवती के क्षत विक्षत शव की हुई शिनाख्त, अंधी हत्या के आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग का मामला

*बाइक व युवती का मोबाईल आरोपी से बरामद*


अनूपपुर

रामखेलावन राठौर पिता लल्लू लाल राठौर निवासी जैतहरी ने  सूचना दिया कि ग्राम गुंवारी मे उसका पुराना मकान एंव खेती बाडी है, जिसकी देखरेख के लिये समय-समय पर जाता रहता है । विगत दिवस सुबह जब वह अपने पुराने खंडहर मकान ग्राम गुंवारी के पास अपनी खेती एंव पेड पौधे देखने गया तो खंडहर मकान से काफी दुर्गंध आ रही थी, आसपास मवेशी चरा रहे व्यक्तियो को बुलाकर देखने गया तो मकान के कमरे मे सडी गली अवस्था मे लाश पडी मिली और नजदीक जाकर देखा तो लाश के पास काले रंग की जूती, पर्स पडा है, हाथ एंव पैर के पंजे नही दिख रहे है हाथ पैर का मांस सड गल चुका है। पहना हुआ कपडा गाउन जैसा दिख रहा चेहरा पर कपडा लिपटा हुआ है, पहनावा से लग रहा है कि महिला अज्ञात करीब 25 वर्ष की होगी। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद होने से गंभीरता को देखते हुये, फोरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी शहडोल द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। जाँच के दौरान शव के पास मिले पर्स ,घडी , जूती ,कपडो तथा थाना जैतहरी मे दर्ज लंबित गुमशुदा के तस्दीक एंव उसके परिजनो के  आधार पर शव की पहचान काजल पुरी पिता सुखीराम पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी लपटा के रूप मे की गई । मौके की प्रारंभिक कार्यवाही एंव क्षत विक्षत शव का बारिकी से निरीक्षण कर शव का सीएचसी जैतहरी मे डॉक्टर टीम के द्वारा शव का पीएम कराया गया ।  शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मे डॉक्टर द्वारा प्रथम दृष्टया मृतिका की मौत सिर मे आयी चोटो से होना बताया । मृतिका काजल के परिजनो ने जानकारी दिया कि लडकी काजल पुरी किसी रवि उर्फ ठाकुर साहब लडके से प्यार करती थीं। 17 फरवरी 2026 को भी उस लडके से फोन पर बात करती हुई कालेज अऩूपपुर जाने का कहकर निकली थी।  वह लडका उससे शादी करने से मना कर रहा है । उसी दिन से उसका मोबाईल बंद आ रहा है । परिजनो ने बताया कि हमे शंका है कि उसी लडके ने उसके साथ कुछ घटना कारित किया है और उसकी हत्या करके गुंवारी के सुनसान जंगल मे खंडहरो मे हत्या को छुपाने के लिये शव को छोड दिया है । शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एंव जाँच मे आये तथ्यो के आधार पर प्रथम दृष्टय़ा आरोपी रवि उर्फ ठाकुर साहब उर्फ  चन्द्रभान राठौर द्वारा प्रेम प्रसंग छुपाने के लिये सुनसान जगह मे ले जाकर मृतिका की हत्या करना पाया गया। आरोपी उक्त रवि उर्फ ठाकुर साहब उर्फ चन्द्रभान राठौर निवासी जैतहरी को को पकड़कर पुछताछ की गई जो जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि वह जैतहरी मे अपने नाना नानी के साथ रहकर कियोस्क सेंटर चलाता है। करीब 06 माह पूर्व मृतिका काजल से फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी, उसके बाद वह अक्सर दुकान पर कालेज संबंधी काम लेकर आती थी, तभी से  जान पहचान होकर हमारी आपस मे मोबाईल फोन पर बातचीत होने लगी थी और एक दुसरे से प्रेम करने लगे थे, जिसके बाद हमारे शारीरिक संबंध बनने लगे थे । काजल अक्सर मुझसे शादी करने का बोलती रहती थी । माह जनवरी 2026 से मृतिका उस पर विवाह करने का दबाव बनाने लगी जो आरोपी द्वारा जात बिरादरी का हवाला देकर शादी से इनकार किया तो काजल उसके घरवालो को प्रेम प्रसंग के बारे मे बताने की बात कहकर 17 फरवरी 2026 को उसके घरवालो से मिलने जैतहरी आने की बात बतायी तो आरोपी चन्द्रभान राठौर उर्फ रवि ने शादी एंव बदनामी से बचने काजल की हत्या करने की योजना बनाई । जब काजल अपने घऱ से कालेज जाने का कहकर जैतहरी आयी तो वह उसे अपने मोटरसाईकल मे बैठाकर ग्राम गुंवारी अपने नाना के सुनसान खंडहर मकान ग्राम गुंवारी मे ले जाकर उसके सिर मे पत्थऱ से मारकर उसकी हत्या कर दी साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिये लडकी काजल पुरी के मोबाईल की सिम निकालकर तोडकर फेक दिया है एंव मोबाइल को कियोस्क दुकान मे छुपाकर रख लिया था।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget