बृजेश जोगी बने भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री, लोगो ने दी शुभकामनाएं

बृजेश जोगी बने भाजपा ग्रामीण मंडल के महामंत्री, लोगो ने दी शुभकामनाएं


अनूपपुर

भारतीय जनता पार्टी के युवा,जुझारू एवं कर्मठ नेता बृजेश जोगी निवासी (बेलिया बड़ी) को सर्वसम्मति से भाजपा मंडल राजनगर ग्रामीण के मंडल महामंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

बृजेश जोगी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।उनके नेतृत्व में मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा राजनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुषमा जोशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बृजेश जोगी के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी

नवनियुक्त मंडल महामंत्री बृजेश जोगी को पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget