लूट के इरादे से महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, महिला की हालत नाजुक

लूट के इरादे से महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, महिला की हालत नाजुक


उमरिया 

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चन्सुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामलली मिश्रा पर उनके ही घर में लूट की नीयत से जानलेवा हमला किया गया। महिला को गंभीर हालत में खून से लथपथ पाया गया और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर कटनी रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी तब मिली जब गांव के ही मंगल अहीर रोज की तरह महिला को दूध देने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ। आसपास के लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी गई। इंदवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थीं। पुलिस ने तुरंत उन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच में पता चला कि आरोपी गांव का ही युवक सचिन, जो नशे का आदी है। उसने लूट की नीयत से रात करीब 11.30 बजे महिला के घर में घुसकर टांगी से उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर भी आसपास कोई नहीं पहुंच सका। आरोपी ने महिला को गंभीर रूप से घायल करने के बाद घर से चांदी की पायल, सोने का लॉकेट, मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget