शारदा घाट के पास ऑटो पलटा,आधा दर्जन घायल
उमरिया
जिले के चंदिया थाना अंतर्गत अखडार से सटे शारदा घाट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ऑटो में सवार होकर रिश्तेदार के घर से अपने गांव लौट रहा परिवार अचानक हुए हादसे का शिकार हो गया। यह घटना करीब दोपहर की बताई जा रही है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के अनुसार,ऑटो जैसे ही शारदा घाट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ऑटो वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पलटते ही ऑटो में सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और चीख-पुकार मच गई। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंदिया पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चंदिया अस्पताल लाया गया है।
