रिजनल स्टोर में चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर
बिजुरी पुलिस के द्वारा रिजनल स्टोर बिजुरी मे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा गार्ड पवन कुमार पिता मनफेर प्रसाद जायसवाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम निंगरी थाना निवास जिला सिंगरौली हाल एसईसीएल रिजनल स्टोर हसदेव क्षेत्र का थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत किया कि रिजनल स्टोर गोडाउन नं. 05 मे दिनांक 31 जनवरी 2026 01 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात को गोडाउन के अंदर रखे लकडी के बंडल में पेकिंग कापर केबिल के तार कीमत करीब 80 हजार रुपये को काटकर गोडाउन के खिड़की जाली को तोड़कर कोई अज्ञात चोर रात्री में गोडाउन में घूसकर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध धारा 331(4), 305(ए) BNS का कायम कर अनुंसंधान मे लिया गया ।
विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी अरमान खटीक पिता सनोज खटीक उम्र 18 वर्ष निवासी मनेन्द्रगढ और उसके साथियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है जिनमें से उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय कोतमा पेश किया गया । अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है। 14 मीटर एसडीएल कापर केबिल तार कीमती 20 हजार रुपये का जप्त किया गया है।
