संपत्ति को लेकर परिवार के लोगो का ड्रामा, सड़क से लेकर थाना तक हुई गाली-गलौच व मारपीट

संपत्ति को लेकर परिवार के लोगो का ड्रामा, सड़क से लेकर थाना तक हुई गाली-गलौच व मारपीट

*दोनो पक्षो ने थाना में कई शिकायत*


शहडोल 

जिले में पारिवारिक संपत्ति विवाद उस वक्त सरेआम तमाशा बन गया, जब एक ही परिवार के लोग सड़क से लेकर थाना परिसर तक आपस में भिड़ते नजर आए। यह विवाद सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाना परिसर तक जा पहुंचा। जहां खुलेआम हाथापाई और गाली-गलौज होती रही। झगड़े, हाथापाई और गाली-गलौज का यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों की बेखौफ हरकतें और उन्हें संभालने में जूझती पुलिस साफ दिखाई दे रही है।

मामला बुढ़ार और धनपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, धनपुरी थाना के पीछे स्थित माली मोहल्ला निवासी परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति और मुआवजा राशि को लेकर विवाद शुरू हुआ। झगड़े की शुरुआत बुढ़ार थाना क्षेत्र के जैन झरोखा के सामने सड़क पर हुई। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सड़क पर हो रहे इस विवाद को वहां से गुजरने वाले लोग देखते रहे और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विवाद यहीं नहीं थमा और दोनों पक्ष धनपुरी थाने पहुंच गए। थाने के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप, अपशब्दों और झूमा-झपटी का दौर चलता रहा। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिसकर्मी विवाद कर रहे लोगों को शांत कराने और थाने से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हालात काबू में करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि माली मोहल्ला निवासी अजय माली की कुछ वर्ष पहले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सोनम बाद में अपने प्रेमी के साथ पुणे चली गई थी। अब सोनम के धनपुरी लौटने पर पति की मौत के बाद मिली मुआवजा राशि और संपत्ति को लेकर देवर विजय और देवरानी से विवाद खड़ा हो गया। जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। आखिर में मामला बुढ़ार थाने पहुंचा, जहां पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटी हुई है। हालांकि सड़क से लेकर थाना परिसर तक चले इस विवाद और उसका वायरल वीडियो जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget