बेरोजगार नवयुवको के साथ नौकरी एवं लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार
अनूपपुर
कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा कई बेरोजगार नवयुवको को शारदा ओ.सी.एम. बकहो कालरी (जिला शहडोल) में नौकरी दिलाने और बैंक से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजेश चौहान निवासी विवेकनगर, थाना चचाई के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पीड़ित आकाश प्रजापति पिता गंगाराम प्रजापति उम्र करीब 23 साल निवासी मंदाकनी होटल के पास, अनूपपुर द्वारा अपने साथ अन्य पीड़ित जनार्दन प्रसाद नापित निवासी जैतहरी, सूरज नापित निवासी संजय नगर, थाना चचाई एवं अनिल नापित निवासी तहसील के पास अनूपपुर के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को इसकी जान पहचान राजेश चौहान निवासी विवेकनगर से अनूपपुर में हुई जो विश्वास दिलाया कि उसकी पंजाब नेशनल बैंक, अनूपपुर में अच्छी जान पहचान है, पंजाब नेशनल बैंक अनूपपुर से दस लाख रूपये का लोन करा दूंगा जिसमें फाईल चार्ज और ऊपरी खर्चा 40000 रूपये लगेगा और दस दिन में लोन पास करा दूंगा। फरियादी आकाश प्रजापति ने राजेश चौहान की बातों पर विश्वास कर 40000 रूपये दें दिए। फिर कई दिन बीत जाने के बाद भी राजेश चौहान द्वारा लोन पास नहीं कराया और रूपये वापस करने के लिए भी टाल मटोल करता रहा। इसी तरह राजेश चौहान ने सूरज नापित निवासी ग्राम सकोला से शारदा माईन्स कालरी अमलाई में नौकरी दिलाने के नाम पर 27000 रूपये नगद लिया, राजेश चौहान ने जनार्दन प्रसाद नापित निवासी ग्राम बकहो से शारदा माईन्स कालरी अमलाई में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर कुल तीस हजार रूपये ले लिये है। इसी तरह राजेश चौहान ने अनिल नापित निवासी चाई से शारदा माईन्स कालरी अमलाई में नौकरी दिलाने पर 85000 रूपये नगद लिया है जिनकी नौकरी भी नहीं लगी है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 331(4) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक खेमराज मार्को, आरक्षक अब्दल कलीम की टीम के द्वारा आरोपी राजेश चौहान पिता रंजीत चौहान उम्र 28 साल निवासी विवेक नगर, थाना चचाई अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर विवेचना की जा रही है।
