मेला मैदान के पार्सल गोदाम में लगी आग, कारण अज्ञात, 30 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

मेला मैदान के पार्सल गोदाम में लगी आग, कारण अज्ञात, 30 लाख का सामान जलकर हुआ खाक


शहडोल

सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाणगंगा मेला मैदान स्थित एस.एस. पार्सल गोदाम में बीती रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखा करीब 30 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया, जबकि पुलिस और दमकलकर्मियों की तत्परता से 25 लाख रुपये से अधिक का माल सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना रात लगभग 4 बजे की है। उस समय सोहागपुर पुलिस की चीता स्कॉट और मोबाइल पार्टी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बाणगंगा मेला मैदान के पास से गुजरते समय चीता स्कॉट में तैनात आरक्षक शशि यादव की नजर गोदाम के अंदर लगी आग पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मोबाइल पार्टी और दमकल विभा ग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा गोदाम के शटर पर लिखे नंबर के माध्यम से गोदाम मालिक को सूचित किया गया।

गोदाम मालिक शुभम दुबे के अनुसार उनके गोदाम में कीमती दवाइयां, हार्डवेयर सामग्री, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान और 100 से अधिक कूलर रखे हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम में खड़ी एक कार और एक लोडर वाहन भी आंशिक रूप से जल गए। हालांकि दमकलकर्मियों और पुलिस की सूझबूझ से दोनों वाहनों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग ने बताया कि आग बुझाने के लिए चार बड़ी और एक छोटी फायर ब्रिगेड को लगाया गया था। इस दौरान पुलिस और दमकलकर्मियों के संयुक्त प्रयास से गोदाम में रखा 25 लाख रुपये से अधिक का सामान सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पुलिस की सतर्क गश्त और दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget