स्वयंसेवकों के द्वारा सात विशेष कार्यक्रम, संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पथ संचलन की तैयारी

स्वयंसेवकों के द्वारा सात विशेष कार्यक्रम, संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर पथ संचलन की तैयारी


शहडोल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2 अक्टूबर 2025 को अपनी शताब्दी वर्ष पूर्ण कर रहा है। इसके उपलक्ष्य में पूरे देश और दुनिया में स्वयंसेवकों के द्वारा शताब्दी वर्ष में सात विशेष कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिसका प्रारंभ 2 अक्टूबर से हो चुका है। निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार पहला कार्यक्रम संघ की स्थापना दिवस विजयदशमी दशहरा पर्व से 15 अक्टूबर तक पूरे देश में नगरीय केंद्र, खंड केंद्र, उपखंड के साथ-साथ मंडल स्तरों पर गणवेश धारी स्वयंसेवकों के द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर स्वयंसेवकों में बेहद उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। खंड स्तर एवं नगरीय स्तर पर गणवेश बिक्री केंद्र स्थापित किए गए हैं। शाखा स्तर पर पथ संचलन का अभ्यास निरंतर किया जा रहा है। 

*शहडोल में पथ संचलन की योजना*

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सभी 6 खंड केंद्र, 18 उपखंड, 6 नगर केंद्र एवं 73 मंडल और शहडोल जिला मुख्यालय शहडोल नगर में 14  बस्ती स्तर पर पथ संचलन होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें शहडोल नगर मुख्यालय में 12 अक्टूबर को एक वृहद पथ संचलन का आयोजन किया जाना है। जिसमें अनुमानित 2000 से अधिक गणवेश धारी स्वयंसेवकों के सम्मिलित होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही अध्यापक वर्ग का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन होना है। पथ संचलन के कार्यक्रम में घोष दल के धुन के साथ गणवेश धारी स्वयंसेवको को देखा जा सकता है। स्वयंसेवकों के लिए गणवेश की उपलब्धता हेतु गांधी चौक के सामने पूजा श्री साड़ी सेंटर एवं आरएसएस कार्यालय निर्धारित किया गया है। वही प्राय सभी खंड केंद्र स्तर पर गणवेश बिक्री केंद्र की स्थापना किया गया है। शहडोल नगर केंद्र में बस्ती स्तर पर 2,5 और 7 अक्टूबर को पथ संचलन कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जिसमें सोहागपुर बस्ती का पथ संचलन 2 अक्टूबर को हो चुका है। बाकी 13 बस्तियों का पथ संचलन 5 और 7 तारीख को होना है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget