बागेश्वर पूजन, आस्था के महाकुंभ में 12 वैश्य जोड़े सहित हजारों कसौधन वैश्य बंधुओ ने लगाई डुबकी

बागेश्वर पूजन, आस्था के महाकुंभ में 12 वैश्य जोड़े सहित हजारों कसौधन वैश्य बंधुओ ने लगाई डुबकी

*महोत्सव में शिव भक्तों ने किया अभिषेक*


शहडोल

सावन मास के इस पावन अवसर पर जहां जगह-जगह भोलेनाथ के भक्त अपने अलग-अलग अंदाज में भक्ति भाव में जुटे हुए हैं, वहीं कोलांचल नगरी बुढार के सिंधी धर्मशाला मे संभाग के वैश्य समाज द्वारा बाबा बागेश्वर का अभिषेक पूजन बड़े धूमधाम से किया गया। भोलेनाथ की भव्य झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था, बोल बम के जयकारो के साथ निकली शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु जमकर झूमे एवं नगर के वरिष्ठ जनो ने जगह-जगह कहीं पुष्प वर्षा कर तो कहीं शोभायात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

बुढार मे बाबा बागेश्वर पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया, ज्ञात हो की हर वर्ष श्रावण मास में कसौधन वैश्य समाज द्वारा बागेश्वर पूजन महोत्सव का आयोजन कर महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है, इस वर्ष भी बुढार स्थित सिंधी धर्मशाला मे पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन आयोजन किया गया, इस  दौरान विविध प्रकार धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

सर्वप्रथम बाबा भोले नाथ का रुद्राभिषेक किया गया जिसमें समाज के 12 जोड़ो द्वारा 12 ज्योतिर्लिंग का ध्यान कर अनुष्ठान में शामिल हुए, रुद्राभिषेक एवं पूजन उपरांत भोजन प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, उसके उपरांत सायं 4:00 बजे सिंधी धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए धर्मशाला मे आकर शोभायात्रा पूर्ण हुई, सायं 6:00 बजे मंचीय कार्यक्रम का आगाज समाज के वरिष्ठजनो को शाल श्रीफल से सम्मानित कर किया गया, वही स्वागत गीत प्रीति गुप्ता एवं स्वागत नृत्य अनन्या गुप्ता माही व अनन्या गुप्ता पप्पू की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया, बागेश्वर पूजन महोत्सव में शिव भक्तों ने किया अभिषेक,  सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान उपरांत शाम 7:00 बजे हाई टी ,का स्वाद लेकर वैश्य बंधु ,महोत्सव से विदा लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय उपाध्यक्ष रवि गुप्ता बुढार  एवं संभागीय सचिव बृजेंद्र गुप्ता द्वारा किया।

*इनका किया गया सम्मान*

भव्य धार्मिक अनुष्ठान में बतौर अतिथि के रूप में वैश्य समाज के बीच  शामिल होने के लिए प्रदेश भर के विभिन्न शहरों से पहुंचे कसौधन वैश्य समाज के अतिथियों का सम्मान आयोजन समिति द्वारा अतिथि देवो भव, की तर्ज पर किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से रामचंद्र गुप्ता वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, (सतना) गणेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष (जबलपुर) अश्वनी गुप्ता इकाई अध्यक्ष (जबलपुर) विजय गुप्ता कोषाध्यक्ष( जबलपुर) सुरेश गुप्ता इकाई सदस्य (जबलपुर) सावित्री गुप्ता महिला इकाई अध्यक्ष( सतना) मनोरमा गुप्ता महिला इकाई अध्यक्ष (कटनी) सरिका गुप्ता संयोजिका महिला इकाई (मध्य प्रदेश) अमलाई गीता गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद बरगवां अमलाई

*मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान*

शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की सूची में प्रमुख रूप से अनय गुप्ता पिता रविशंकर गुप्ता क्लास 9वीं 93%.6 अन्वेष गुप्ता पिता नवीन क्लास 8वीं 95% आरोही गुप्ता पिता आशीष गुप्ता 10वीं 89% श्रेयांशी गुप्ता पिता सुरेंद्र गुप्ता 12वीं 89% स्तुति गुप्ता पिता मनीष गुप्ता 12वीं 86% आर्यवीर गुप्ता पिता अमित गुप्ता क्लास 9वीं 91% अन्वी गुप्ता पिता सचिन गुप्ता 94% शौर्य गुप्ता पिता संजय गुप्ता 11वीं 98% अलंकृत गुप्ता पिता अनिल गुप्ता एलएलएम डिग्री सिद्धांत गुप्ता पिता बृजेंद्र गुप्ता सीडीसीसी क्वालीफाई के नाम शामिल है

*इनकी रही मुख्य भूमिका*

बागेश्वर पूजन महोत्सव के सफल आयोजन के पीछे निश्चित तौर पर आयोजन समिति बुढार की कड़ी मेहनत, बेहतर रूपरेखा एवं संभागीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता के दिशा निर्देश व कुशल नेतृत्व की छाप दिखाई देती है। आयोजन समिति में प्रमुख रूप से रवि गुप्ता संभागीय उपाध्यक्ष संजय गुप्ता देव गुप्ता पीयूष गुप्ता संतोष गुप्ता विकास गुप्ता विक्की गुप्ता मुख्य भूमिका रही।

*इनकी रही उपस्थित*

संभागीय महिला इकाई अध्यक्ष ममता गुप्ता  ,भारती गुप्ता, रंजना गुप्ता, सरला गुप्ता ,शालिनी गुप्ता  बरखा गुप्ता, शोभा गुप्ता  मीनू गुप्ता, वंदना गुप्ता ,विभा गुप्ता, संध्या गुप्ता , माया गुप्ता ,प्रीति गुप्ता ,मनीष गुप्ता ,नीलम गुप्ता, सचिन गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता ,प्रमोद गुप्ता  अरविंद गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता ,नीरज गुप्ता ,रामनरेश गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता की रही उपस्थिति।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget