ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 2 घायल, नो एंट्री में प्रवेश हाईवा 5 हजार का जुर्माना
अनूपपुर
अनूपपुर के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 2 व्यक्ति घायल हो गए है, सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 के माध्यम से तत्काल राजेन्द्रग्राम थाना अन्तर्गत राजेन्द्रग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक विमल सिंह एवं पायलेट संतोष मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से मोहित पिता वंशगोपाल उम्र 25 वर्ष तथा चंदा बाई उम्र 30 वर्ष सभी निवासी बरगी घायल हो गए थे। डायल-112/100 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिला।
जिला मुख्यालय में दोपहर 1.28 मिनट में अमरकंटक तिराहे से अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते हुए हाईवा क्रमांक MP 65 ZB 6315 के चालक उमेश सिंह यादव ने हाइवा वाहन को नो एंट्री का उल्लंघन करते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए जैतहरी रोड की ओर ले जाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल होते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के संज्ञान में आई, प्रतिक्रिया स्वरूप आम जन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पर सख्त कार्यवाही करने यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया, जिसके पालन आज उपरोक्त वाहन चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 115/194(2) (प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन चलाना) के तहत कार्यवाही करते हुए 5 हजार का जुर्माना लगाया गया।