आंध्रप्रदेश के अलग-अलग शहर से आने वाले लोग जन लोग 12 मई तक करेंगे पिंड प्रदान

आंध्रप्रदेश के अलग-अलग शहर से आने वाले लोग जन लोग 12 मई तक करेंगे पिंड प्रदान

*बारह वर्ष में एक बार आकर करते है पिंड प्रदान - सांब शिवराव*


अनूपपुर

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में 01 मई से 12 मई 2024 तक आंध्र प्रदेश के अलग अलग शहर जैसे विशाखापट्टनम , विजयवाड़ा , हैदराबाद , सिरकाकोलम , राजमंड्री आदि अनेक जगह से अमरकंटक में सैकड़ों की तादात में आने वाले लोग आयेंगे और अपने पूजन पद्धति से अमरकंटक रामघाट नर्मदा नदी तट पर पिंड प्रदान करेंगे । इस पूरे पावन कार्यक्रम को करवाने वाले पिंड प्रदाता पंडित लक्ष्मीपति विशाखापट्टनम से ही आकर पिंड प्रदान करवाते है कारण की यन्हा और वन्हा की पूजन पद्धति में अंतर बतलाया गया है । पूरे कार्यक्रम के सहायक व्यवस्थापक सांब शिवराव ने जानकारी देते हुए बतलाया की यह पिंड प्रदान हरेक बारह वर्ष में एक बार अमरकंटक नर्मदा जी में आकर करते है । पूजन कार्य हेतु आंध्र प्रदेश के ही पंडित जी होते है । काशी जी के पंडित रामकृष्ण जी  भी आते है जो जप तप करते है। अमरकंटक में इतने लोगो के रुकने आदि की व्यवस्था उनके टीम दल भुवनेश्वरी ट्रेवल्स विशाखापट्टनम कुमार शर्मा व उनके साथीगण द्वारा किया जाता है । अमरकंटक में कल 01 मई से लेकर 12 तारीख तक लगभग होटल , विश्रामग्रह आदि में ठहरने हेतु काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है कारण की बताया जाता है इन तारीखों में जगह खाली नहीं के बराबर बताई जा रही है ।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget