गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर नाराज युवक ने दोस्त की चाकू मारकर कर दी हत्या

गेम खेलने के लिए मोबाइल न देने पर नाराज युवक ने दोस्त की चाकू मारकर कर दी हत्या


शहड़ोल/जयसिंहनगर

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल पर गेम नहीं खिलाने से नाराज युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस व स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंस कहार अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। राजा उर्फ राज अहिरवार पिता राम बहादुर अहिरवार, 20 वर्ष, वहां पहुंचा। आपस में एक-दूसरे ने होली की बधाई दी। इसके बाद राजा ने प्रिंस से कहा मुझे भी गेम खेलना है। प्रिंस और उसके साथियों ने उसे गेम खिलाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। 

जिसके बाद प्रिंस कहार ने अपने पास रखे धारदार चाकू से गोद-गोदकर राजा की हत्या कर दी। विवाद के समय साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन प्रिंस ने किसी की नहीं सुनी और राजा को चाकू से गोद- गोदकर लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget