पिकनिक मनाने गए दो सगी बहनें समेत 4 लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत

पिकनिक मनाने गए दो सगी बहनें समेत 4 लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत


उमरिया/शहड़ोल

उमरिया जिले में दो सगी बहनें सहित चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला घुनघुटी चौकी क्षेत्र का है। टिकुरी टोला सोन नदी घाट में आठ युवक युवती पिकनिक मनाने गए हुए थे। जहां वे नदी में नहाने के लिए उतरे, इस दौरान दो युवक और दो युवती गहरे पानी में चले गए। जिससे चारों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर टीम को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर की टीम ने चारों के शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी मृतक शहडोल जिले के पटेल नगर के रहने वाले बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget