प्रशासन नही हटा पाई मेला की जमीन पर अवैध कब्ज़ा, अतिक्रमण कारी के हौसले बुलंद

प्रशासन नही हटा पाई मेला की जमीन पर अवैध कब्ज़ा, अतिक्रमण कारी के हौसले बुलंद

*मकर संक्रांति में लगता हैं मेला, आने वाले समय में मेला लगना हो सकता है बंद*


अनूपपुर

जिले के बरगवां नगर परिषद् में सोन नदी से लगे हनुमान मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. मकर संक्रांति के दिन यहां प्रत्येक वर्ष मेला लगता है, मकर संक्रांति के दिन से दो दिवसीय मेला का आयोजन यहां किया जाता है इस मेला में आस पास के अलावा दूर दराज से  लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जो सोन नदी में स्नान कर हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए आते है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही व उदासीनता के कारण बरगवां हनुमान मंदिर से लगी हुई मेला मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर कब्ज़ा कर लिया गया है। मेला जमीन पर कब्ज़ा होने से मेला प्रांगण में पार्किंग और मेले में आने वाले व्यापारियों को दुकाने लगाने में समस्या होने लगी है ।  पहले मेला देखने, दुकान लगाने और पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह हुआ करती थी, बीते कुछ वर्षों से  मैदान के रोड के किनारे से  लगी जमीन  (खसरा क्रमांक 144 /1) में पहले अस्थाई बागड़ बनाकर अतिक्रमण करते हुए  पक्की दीवार एवं कमरे का निर्माण कर लिया गया है ,जिसे हटवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा जिलादण्डाधीकारी एवं बरगवां नगर परिषद् के तात्कालिक सीएमओ को आवेदन भी दिया था, तदुपरांत  राजस्व विभाग   द्वारा कार्यवाही करते हुए जमीन की नपती कर अवैध कब्जे की जमीन को चिन्हित कर लिया गया, किन्तु कब्जे वाली जमीन को खाली नहीं कराया गया। इस पूरे वाकया  को लगभग एक वर्ष व्यतीत हो गए। ज्ञात हो की खसरा क्रमांक 144 /1  रकवा 0.9100  मध्यप्रदेश शासन के नाम  है जिस पर चेतराम चौरसिया द्वारा अतिक्रमण कर पक्का दिवार एवं मकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है।

*इनका कहना है*

मेला भूमि में जो अतिक्रमण है उसे मेला लगने के पहले हटाया जाएगा, और मेला की सारी व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।

*अनंत धुर्वे*

 *मुख्य नगर परिषद् अधिकारी बरगवां अमलाई*

अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु हम प्रयासरत है कार्यवाही की जा रही है

*गीता गुप्ता अध्यक्ष, नगर परिषद् बरगवां अमलाई*

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget