पत्रकार जनसंपर्क विभाग का लगातार कर रहे विरोध, नही जाएंगे भोपाल, उपसंचालक को हटाने की मांग
*शहडोल जिले के पत्रकारों ने बनाई दूरी, 3 अक्टूबर को नहीं जाएंगे भोपाल*
शहड़ोल/अनूपपुर
जिले के सैकड़ों पत्रकारों ने 3 अक्टूबर मंगलवार को भोपाल में आयोजित हो रहे मीडिया सेंटर के भूमि पूजन के शुभारंभ होने के कार्यक्रम से दूरी बना ली है। शहडोल जिले के कई पत्रकार संगठन जिले में 12 वर्ष से पदस्थ जनसंपर्क उप संचालक को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से शहडोल जिले के पत्रकारों के हित के लिए आए लाखों रुपये के फंड का लगातार दुरुपयोग उप संचालक द्वारा किया जा रहा है जिसका विरोध बीते कई वर्षों से पत्रकारों द्वारा किया जा रहा है। वहीं शहडोल जिले के पत्रकारों ने निर्णय लिया है कि उपसंचालक मर्सकोले के नेतृत्व में भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। जिले के पत्रकारों की मांग है कि पहले उप संचालक को शहडोल जिले से हटाया जाए और पत्रकारों के हित में किए गए फंड के दुरुपयोग की जांच हेतु विशेष टीम गठित किया जाए और उचित दंडात्मक कार्यवाही किया जाए। वैसे भी निर्वाचन आयोग के नियम अनुसार एक दशक से ज्यादा टिके इस अधिकारी को शहडोल में रखकर निर्वाचन की निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित करवाया जा सकता है। जिसका उदाहरण हाल ही में अपने चहेते के द्वारा कलेक्टर शहडोल के वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत कराया गया था और जब जिम्मेदारी की बारी आई तो उस कर्मचारियों को ही हटा दिया गया था।
