बीमार जिला अस्पताल, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

बीमार जिला अस्पताल, चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

*डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाकर दी अंतिम चेतावनी, लापरवाही नही होगी बर्दाश्त*


अनूपपुर

जिले सहित जिला चिकित्सालय में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठते सवालों से हो रहीं किरकिरी से नराज कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने रविवार की शाम जिला चिकित्सालय अनूपपुर का अकस्मिक निरिक्षण करते हुए प्रबंधन सहित जिले भर के स्वास्थ्य को कड़ा निर्देश देते हुए कहां कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेंगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओं तन्मय वशिष्ठ शर्मा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यस्थाओं में आने वाली कमियों को तत्काल पूरें करें। इलाज में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टर टीम सेवादार बनें, उपचार के लिए आने वाले रोगियों का सेवाभाव के साथ पूरी संवेदनशीलता से उपचार किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन स्वयं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लेंगे।

कलेक्टर ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया तथा इस दौरान वार्डो में दिखाई पड़ी कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार अवधिया तथा सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते को दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि रोगियों के उपचार की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए समय पर डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति हों अन्यथा कार्यवाई के लिए तैयार रहें। चिकत्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को रोगियों के हित में और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, एक्सरे, सोनोग्राफी, फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब, ओपीडी में डॉक्टरों के साथ अन्य कर्मचारी की उपस्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में रखी दो रखी नई एक्सरे मशीनो का उपयोग करने, 10 बेड युक्त आईसीयू यूनिट एवं एचजी यूनिट का उपयोग करने के निर्देश दिए। मरीजो को मिलने वाले भोजन पर गुणवत्ता विहीन दिये जाने पर पर संचालक को जमकर फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिये एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। ड्यूटी टाइम पर चिकित्सकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहें आपातकालीन ड्यूटी हो या ओपीडी के दौरान दोनों ही समय पर निर्धारित समय पर चिकित्सको की अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।  

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget