साले ने जीजा के साथ कि मारपीट, दुकान लगाने पर व्यपारी से की मारपीट, मामला दर्ज
अनूपपुर
जिले के बिजुरी थानांतर्गत अयूब खान पिता अफजल खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बिजुरी के वार्ड 06 का निवासी है। वह 11 अप्रैल के दोपहर अपने फर्नीचर की दुकान में काम कर रहा था तब में उसका साला अशरफ खान आया और बोला तुम मेरे नाम से लोन का पैसा लिए हो उसे वापस कर दो उसके बाद अपने छोटे भाई मिलकर हाथ मुक्का से जमकर मारपीट किया जिससे शरीर के कई हिस्सों में चोट आई हैं। लोगों ने बीच-बचाव किया है। बिजुरी पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 का मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच कर रही है
जिले के फुनगा चौकी अंतर्गत राज गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 27 वर्ष निवासी सिमरिया व छिलपा बाजार में धान व गल्ले का व्यापार करने गया था जहां लोकनाथ और उसके दोनों लड़के के द्वारा उसे मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई है और छिलपा बाजार में दुकान लगाने से मना करते हैं बाजार करने के लिए रखा है 5 हजार रुपये उसी समय मारपीट के कारण कही गिर गया है, और फुनगा चौकी मे धारा 294, 323, 506, 34 का मामला पंजीबद्ध करते हुए मामले की जांच की जा रही है
