संतोष, शशिकांत व जैसवाल पार्टी के संरक्षण में कर रहे हैं कबाड़ का अवैध कारोबार
अनूपपुर/कोतमा
कोतमा थाना अंतर्गत पार्टी के नेताओं के संरक्षण में अवैध कबाड़ का कारोबार जमकर फल फूल रहा है। कोतमा के वार्ड क्रमांक 07 में 2 दुकान का संचालन किया जा रहा है जिसमें कागज पुट्ठा प्लास्टिक के नाम पर अवैध तरीके से लोहे की खरीदी और बिक्री कर नेताओं के संरक्षण में अवैध व्यापार कर रहे हैं। संतोष व शशिकांत नाम के व्यक्ति के द्वारा अंडर ब्रिज के पास कबाड़ का अवैध कारोबार किया जाता है। जिसमें थाना अंतर्गत लगातार हो रहे चोरी के सामानों को खपाया जा रहा है। हाल ही में अकरम पेट्रोल टंकी के सामने एक दुकान से कई टन की चोरी हो गई थी। जिसकी आशंका जताई जा रही है की कबाड़ चोरों द्वारा चोरी कर औने पौने दाम पर रॉड को बिक्री कर दिया।
*नेता संतोष कर रहा कबाड़ का कारोबार*
संतोष नेता बड़े नेताओ के संरक्षण में कबाड़ का कारोबार कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ के कारोबार में महारत हासिल कर चुके संतोष द्वारा सदैव चोरी के माल को औने पौने दाम में खरीद कर उसकी खपत बुढार के एक व्यवसाई के साथ मिलकर करते हैं। संतोष लोगो के साथ सांठगांठ कर कबाड़ के कारोबार को अंजाम देते हैं पूर्व में संतोष को पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ के कारोबार में थाने में भी ले जाया गया था।
*बाल मजदूर से काम करा शशिकांत कर रहा कबाड़ का कारोबार*
कोतमा के वार्ड नंबर 7 में ही संचालित अंडर ब्रिज के पास अवैध कबाड़ का ठीहा जो कि पुट्ठा और प्लास्टिक के के नाम पर अवैध लोहे का कारोबार कर रहा है। शशिकांत द्वारा कबाड़ के ठीहे में 10 से 12 साल के बच्चों को कबाड़ के काम पर लगा कर अवैध तरीके से बाल मजदूरी का कार्य करवाया जा रहा है। जो कि कानूनी अपराध है जो कि पार्टी के संरक्षण में अवैध कबाड़ का कारोबार कर रहा है जिस पर हाल ही में स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति भी दर्ज कराई गई थी।
*चोरी का माल खरीद रहा जयसवाल*
शुक्ला ढाबा समीप स्थित कबाड़ की दुकान में इन दिनों राजनेताओं और व अन्य लोगो के संरक्षण में अवैध लोहे की खरीद व बिक्री की जा रही है। कबाड़ के नाम पर अवैध धंधा कर जयसवाल क्षेत्र में चोरी होने वाले सामान को खरीद कर रातों-रात गाड़ी में भरवा कर बुढार के कबाड़ कारोबारी बडे के यहां भेज देते हैं हाल ही में पुलिस ने जयसवाल कबाड़ के संचालक को चोरी के माल के साथ रंगे हाथों पकड़ा था जिसके बाद सांठगांठ कर नेताओं के संरक्षण में जयसवाल फिर से फल फूल रहा है लेकिन जयसवाल के कबाड़ में किसी अधिकारी कर्मचारी व कानून की नजर नहीं पड़ रही है।
