पार्टी का जनाधार बढ़ाना व कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता- जिलाध्यक्ष रमेश सिंह
अनूपपुर
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर के अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाना व कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है, कार्यकर्ता ही पार्टी के आधार स्तंभ होते हैं, कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
जिले मे कांग्रेश पार्टी में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है, जिले के तीनों विधानसभाओ मे कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा पर कार्य कर रहे है, साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी पार्टी मे आमंत्रित किया है जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा अभी भी रखते हैं और किन्ही कारणों से कांग्रेश पार्टी को छोड़कर अन्य दलों पर चले गए हैं।
*तीनों सीट जितना लक्ष्य*
जिलाध्यक्ष रमेश जी ने कहा है कि उनका लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा में विजय करना है जिसके लिए वह जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मे नई उर्जा पैदा करने के लिए, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने गांव गाँव पहुंचकर कांग्रेस की रणनीति व विचारधाराओं पर कार्य कर रहे हैं।
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा जो दायित्व मुझे दिया गया है, उसका पालन करते हुए मै एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता से मिलने का प्रयास कर रहा हूँ, बी एल ए, सेक्टर और मण्डलम स्तर पर बैठक करके संगठन के सरंचना को मजबूत किया जा रहा है,उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की है की पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाएं।
