आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
अनूपपुर
अनूपपुर जिला मुख्यालय में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई के ओर से केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के समूह ने पार्टी कार्यालय से धरना प्रदर्शन करते हुए इंदिरा तिराहा शंकर मंदिर चौराहा होते हुए इंदिरा तिराहा पर समापन किया गया।
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को केंद्र सरकार की एजेंसी सीबीआई द्वाराकथित शराब घोटाला को लेकर पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय बुलाने पर देश व्यापी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ओर से धरना प्रदर्शन किया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की गलत तरीका से हमारे केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बदले की भावना प्रताड़ित किया जा रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए, मोदी तेरी तानाशाही सीबीआई व ईडी का दुरुपयोग बंद करो, गुंडागर्दी नहीं चलेगी जैसे नारेबाजी की गई।
