प्रतिबंधित पन्नी के खिलाफ नपा की छापेमार कार्यवाही दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में लगातार व्यापारियों द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन का जमकर बिक्री की शिकायत एवं सड़कों पर अतिक्रमण का जाल फैलाए जाने के खिलाफ बुधवार को सीएमओ प्रदीप झारिया के नेतृत्व में टीम के द्वारा नगर में छापामार कार्यवाही करते हुए एक दर्जन के लगभग दुकानदारों पर पन्नी एवं प्रतिबंधित डिस्पोजल पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही गांधी चौक, स्टेशन चौक, आजाद चौक, सब्जी मंडी बाजार एरिया के आसपास दुकानो में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कुछ जगहों से डिस्पोजल एवं पन्नियों की जब्ती भी बनाई गई। इसी प्रकार सड़कों पर दुकान लगाकर आवागमन बाधित करने वाले पुराने स्टेट बैंक चौक के पास दो दुकानदारों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्यवाही की गई। सुबह 2 घंटे तक चली कारवाही से नगर के व्यापारियों एवं अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। कई व्यापारी आनन-फानन में दुकानों से प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पन्नियों को छुपाते नजर आए वही जुर्माने देने वाले कुछ व्यापारियों ने आरोपित किया कि बड़े दुकानदारों एवं नगर में स्थित डिस्पोजल कारखानों पर भी वैन लगाया जाए। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक योगेंद्र तिवारी, अनवार, राहुल सोनी सहित नपा अमला शामिल रहा। अभियान चलाकर कई दुकानदारों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई साथ ही अतिक्रमण पर भी कार्यवाही करते हुए व्यापारियों को समझाइश दी गई है ना मानने पर आगे बड़ी कार्यवाही की जाएगी।
