मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर राज्य स्तरीय गौसेवा पुरुष्कारो का किया वितरण

मुख्यमंत्री ने माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर राज्य स्तरीय गौसेवा पुरुष्कारो का किया वितरण


अनूपपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान 3 अप्रैल को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) सम्मान पुरूस्कार कार्यक्रम में शामिल होने अमरकंटक पहुँचे। सबसे पहले मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी, पुण्यसलिला माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अमरकंटक में सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर पहुंचकर भगवान आदिनाथ के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्वोदय तीर्थ पंचकल्याण मंदिर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा वहां एक हजार स्थापित किए गए प्रतिमाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। गौ सेवा एवं गौ संरक्षण आदि से संबंधित संरक्षण, संवर्धन, बेसहारा गौ का रख-रखाव, उनके भरण-पोषण, आश्रय, सुरक्षा देने आदि के कार्याे को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आचार्य श्री विद्या सागर जीव दया (गौ सेवा) सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरूस्कार वितरण पवित्र नगरी अमरकंटक में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु संस्थागत पुरूस्कारों का वितरण किया

*मुख्यमंत्री ने 5 लोगों को ट्रैक्टर की चॉबी का किया वितरण*

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दयोदय संस्थान द्वारा प्रदाय ट्रैक्टर की चाबी का वितरण किया गया। जिसमें श्री ज्ञानचन्द जैन पवई, श्री संजय जैन तेन्दुखेडा, श्री प्रमोद जैन कक्का कटनी, श्री अभिषेक जैन सतना एवं श्री राजेश जैन अशोकनगर शामिल रहे।

*लाडली बहनों ने जताया आभार*

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू किए जाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत पोंड़की में लाडली बहनों ने महिला सशक्तिकरण की योजना को लागू किए जाने के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह भी उपस्थित रहीं।

*जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत*

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय परिसर स्थित हैलीपैड आगमन पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, राज्य स्तरीय कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल दिनेश चंद्र सागर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पवार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्‍वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget