मध्य प्रदेश में रजक कल्याण बोर्ड का हुआ गठन, समाजजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

मध्य प्रदेश में रजक कल्याण बोर्ड का हुआ गठन, समाजजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार


अनूपपुर

रजक समाज की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांगों में से एक रजक कल्याण बोर्ड के गठन पर मध्य प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। रजक कल्याण बोर्ड के गठन किए जाने पर अनूपपुर जिले के रजक समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

5 अप्रैल को मध्य प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव द्वारा मध्यप्रदेश रजक कल्याण बोर्ड गठन किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। इस तरह सरकार ने रजक समाज के विकास के लिए नई राह का निर्वहन किया है। रजक समाज ने यह भी विश्वास जताया है उन्होंने शासन मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में रजक समाज को भी एक ही कैटेगरी अनुसूचित जाति में शामिल करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करेंगे। इस बोर्ड में अध्यक्ष व चार सदस्य होंगे जिनका मनोनयन सरकार द्वारा किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश रजक कल्याण बोर्ड के सचिवालयीन दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा। बोर्ड को विभाग के अधीन स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार होगा एवं कार्यो के संचालन के लिए नियम एवं विनियम बनाने तथा आदेश जारी करने की शक्तियां होंगी। बोर्ड को राज्य शासन से मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। बोर्ड आवश्यकतानुसार रजक समाज के समग्र कल्याण के लिए समय-समय पर जनहितकारी योजनाओं,कार्यक्रमों का निर्माण किया जाकर अपनी अनुशंसा प्रशासकीय विभाग को प्रेषित कर सकेगा।

रजक कल्याण बोर्ड गठन करने के लिए रजक समाज के राष्ट्रीय संयोजक संदीप रजक, प्रदेश अध्यक्ष रवि रजक बुढार,प्रदेश महामंत्री एड प्रत्यूष रजक शहडोल, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र रजक कोतमा कालरी,ओम प्रकाश रजक जिला अध्यक्ष अनूपपुर, ऋषि रजक, गुलाब रजक, सोनू कनौजिया, अशोक रजक,राजेश रजक,अच्छे लाल रजक,दशरथ रजक,कल्लू रजक ,राजेंद्र राम, राजू रजक, दशरथ रजक, प्रशांत रजक, वरिष्ठ पत्रकार नीलू रजक,गणेश रजक ,पुष्पेंद्र रजक,जमुना रजक सहित गजेंद्र रजक ,राजकुमार रजक ,अरुण रजक, केशव रजक, सपन रजक, यशवंत रजक, गुड्डा रजक, संजय रजक एवं महिला इकाई से पूजा रजक, द्रोपती रजक, सरोज रजक, नीलू रजक,नीतू रजक सहित जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित एवं सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget