भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने पीड़ित को उपलब्ध कराई वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस
शहडोल
भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल कमल प्रताप सिंह का आज एक बार फिर इंसानियत वा जनसेवक के रूप में बहुत अच्छा कार्य किया है शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनकपुर मार्ग में वही के स्थानीय निवासी अरुण शुक्ला के पुत्र अमन शुक्ला उम्र 22 वर्ष,का सड़क हादसे में भीषण एक्सीडेंट हुआ जिसमें पीड़ित को गंभीर चोट आई जिसे प्रारंभिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रिफर किया गया वहां के डॉक्टरों ने पीड़ित मरीज को तत्काल जबलपुर ले जाने की सलाह परिवार जनों को दी किंतु वेंटीलेटर युक्त वाहन नहीं उपलब्ध होने के कारण पीड़ित परिवार चिंता में डूबा था तभी पीड़ित परिवार के पिता अरुण शुक्ला ने किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा को दूरभाष पर सारी घटना बताई जिस पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ने अपने मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि कांत त्रिपाठी को अवगत कराते हुए, तत्काल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह को पूरी घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर हमेशा से जनसेवा के रूप में जाने जाने वाले कमल प्रताप सिंह ने तत्काल पीड़ित परिवार को वेंटीलेटर युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था कर जबलपुर रेफर कराया पीड़ित अमन शुक्ला के पिता अरुण शुक्ला ने जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह वह किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राम नारायण मिश्रा का हृदय से आभार ज्ञापित किया हैं।
