जिले की सीमा से लगे छग राज्य में दो अलग-अलग स्थानों पर हाथी कर रहे विचरण

जिले की सीमा से लगे छग राज्य में दो अलग-अलग स्थानों पर हाथी कर रहे विचरण


अनूपपुर

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के वन परीक्षेत्र मनेंद्रगढ़ में एक नर हाथी एवं वन क्षेत्र मरवाही के धुसरिया बीट में दो हाथी विचरण कर रहे हैं दोनों दल अनूपपुर जिले की सीमा के नजदीक होने के कारण कोतमा एवं जैतहरी वन परीक्षेत्र का वन अमला सतर्कता बरतते हुए हाथियों के प्रवेश के स्थलों के ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराते हुए ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर सतर्कता बरतने एवं किसी भी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल सूचना दिए जाने की अपील की है।

इस संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के वन परीक्षेत्र मनेंद्रगढ़ में खंडगवा वन परिक्षेत्र से एक नर हाथी विचरण करते हुए मंगलवार की सुबह भौता बीट के कक्ष क्रमांक आर,एफ, 84,83 से गुजरता हुआ 82 की ओर गया जिसके बाद से अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत टाकी बीट का जंगल लगा हुआ है हाथी के विचरण करने की सूचना मिलने पर वन परीक्षेत्र अधिकारी कोतमा विकास सेठ ने वन अमले के साथ सीमावर्ती इलाके टाकी गांव के बैगानटोला एवं अन्य टोला पारो में मुरादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया है वही अनूपपुर जिले के वन परीक्षेत्र जैतहरी के कदमसरारा ,गढ़ियाटोला,भेलमा, खालबहरा आदि गांव जो छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परीक्षेत्र से लगे हुए हैं मरवाही के धुसरिया बीट में विगत 6 दिनों से दो हाथियों का समूह निरंतर विचरण कर रहा है जो रात में जंगल से निकलकर आसपास के गांव में लगे धान के खेतों में जाकर चरने बाद सुबह को वापस धुसरिया के जंगल में पूरे दिन रुक रहा है जिसे देखते हुए जैतहरी वन परिक्षेत्र के वन अमले ने कदमसरा,गढ़ियाटोल, खालबहरा आदि गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है तथा ग्राम पंचायत के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों को भी स्थिति से अवगत कराया है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget