पशु तस्करी पर 6 मवेशियों सहित पिकअप जप्त, 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पशु तस्करी पर 6 मवेशियों सहित पिकअप जप्त, 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


अनूपपुर

अनूपपुर कोतवाली थाना के ग्राम कोदैली के पास पिकअप वाहन में 6 नग पशुओं को क्रूरतापूर्वक लोड़ कर पशु तस्करी किये जाने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

16 अप्रैल की रात मुखबिर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने कोतमा की ओर से आ रहे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 19 जीए 6071 को ग्राम कोदैली हाईवे के पास रोका गया। जहां वाहन के अंदर तीन लोग सवार थे जिनमें चालक श्यामलाल साहू पिता सुरेश साहू निवासी बंजगांव विजराधवगढ़, सूरज कोल पिता राजेश तथा वीरेन्द्र कोल पिता कंधीलाल कोल निवासी वार्ड क्रमांक 7 बरापारा कैमोर बैठे थे। पिकअप वाहन की तलाशी में वाहन के अंदर 4 नग पड़ा व 6 नग भैसी कुल 6 न मवेशियों को ठूसकर क्रूरतापूर्वक लोड़ किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त मवेशियों को जब्त कर उन्हे सुराक्षार्थ ग्राम बकेली के गौशाला में रखते हुये पिकअप वाहन को कोतवाली परिसर में खड़ा किया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1996 की धारा 11, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6, 6 (ग) तथा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 66/192 के तहत कार्यवाही की गई है। पूछताछ के दौरान बताया कि उक्त पिकअप वाहन कमलूद्दीन खान पिता ख्वाजद्दीन निवासी वार्ड क्रमांक 8 देवीनटोला उचेहरा जिला सतना का है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget