दो माल गाड़ियों के बीच भिड़ंत, 2 लोको पायलट की मौत, कई गाड़ियां रद्द

दो माल गाड़ियों के बीच भिड़ंत, 2 लोको पायलट की मौत, कई गाड़ियां रद्द


शहडोल/अनूपपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो मॉलगाडी ट्रेनों में भिड़ंत हो गई है। घटना में दो लोको पायलट की मौत हुई है और 3 लोग घायल हैं। घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकी अन्य कर्मचारी हैं। घटना में मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया है और रेल यातायात बाधित है। मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए हैं। घटना की खबर लगते ही रेलवे के अधिकारी कर्मचारी चौकन्ना हो गए हैं और बचाव कार्य शुरू हो गया है। यह घटना सुबह तकरीबन 6.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन किन घटना बड़ी है जिसकी जांच की जाएगी। अभी यातायात बाधित है जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों वह माल गाड़ियों को रोका गया है। परिचालन दोबारा शुरू होने में कम से कम करीब 12 घंटे का समय लगेगा। पटरियां उखड़ गई हैं। जिसे व्यवस्थित करने के लिए कटनी, बिलासपुर और मनेंद्रगढ़ से रेस्या टीम पहुंचकर तेज गति से राहत कार्य शुरू हो गया है। जीएम आलोक सहाय एवं डीआरएम प्रवीण पांडे ने बताया कि जांच के बाद ही बताया जा सकता है कि हादसे का कारण क्या है और किस तरह की लापरवाही की गई है। हादसे के कारण संपर्कक्रांति भी शहडोल में खड़ी करनी पड़ी। उसके सभी यात्रियों को शहडोल से बस के माध्यकम से अनूपपुर लाया गया। अनूपपुर में विशेष ट्रेन से यात्री अपने गंतव्यउ की और रवाना हुए। सुबह 7:00 बजे हादसा होने के बाद से रेल यातायात बाधित है। इस रेल मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को जहां तहां स्टे शनों पर रोका गया है। इस मामले में स्थानीय अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल से नजदीकी सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह दो गुड्स ट्रेन में भिड़ंत हो गई है। एक गुड्स ट्रेन सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर पहले से खड़ी थी पीछे से दूसरी गुड्स ट्रेन होम सिग्नल को पार करते हुए भीड़ गई। होम सिग्नल लाल था इसके बाद भी गुड्स ट्रेन आगे बढ़ गई जिसके कारण यह घटना हुई है। घटना इतनी भीषण थी कि इंजन के आसपास आग भड़क गई।

यात्रियों की सुविधा प्रमुख स्टेशनों में May Help You बूथ की सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत बैगनों के पटरी से उत्तर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर अप डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है इस दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसकी भी विशेष ध्यान रखी जा रही है। सभी जानकारी यात्रियों को सभी प्रमुख स्टेशनों में डिस्प्ले बोर्ड तथा उदघोषणा प्रणाली द्वारा दी जा रही है। इसके साथ ही इसी क्रम में सहयोग केंद्र ( पूछताछ के साथ ही यात्रियों को गाड़ियों के परिचालन से संबंधित विविध जानकारी उपलब्ध कराने हेतु मंडल के बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों में May | Help You बूथ भी खोले गए हैं। रेलवे प्रशासन ने हमेशा से इस बात को ध्यान में रखा है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो यात्रियों से आग्रह है कि वे ट्रेनों के रद्दीकरण के अलावा अन्य सभी जानकारियों के लिए May | Help You बूथ में जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्प लाइन नं 1072 जारी कर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 10 गाड़िया रद्द, 3 गंतव्य से पहले रद्द एवं दो माडियो का मार्ग परिवर्तित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर बुधवारा की प्रातः सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित 09 वेगनों के पटरी से उत्तर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरुद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिससे 10 गाडियो को रद्द करना पड़ हैं। वहीं गंतव्य से पहले 3 गाड़ियों को रद्द किया गया है। दो माडियो का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रद्द की गई गाड़ियां बिलासपुर से शहडोल ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर शहडोल मेमू आज 19 अप्रैल को रद्द रहेगी, शहडोल से अम्बिकापुर ट्रेन नंबर 08749 शहडोल- अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल 2023 को, अम्बिकापुर से अनूपपुर ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर मेमू 19 अप्रैल को रद्द रहेगी। अनूपपुर से मनेंद्रगढ़ ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू 19 अप्रैल, मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू 20 अप्रैल को रद्द रहेगी। अम्बिकापुर से शहडोल ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू 20 अप्रैल को, शहडोल से बिलासपुर ट्रेन नंबर 08739 शहडोल - बिलासपुर मेमू 19 अप्रैल को, अम्बिकापुर से शहडोल ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल को, शहडोल से अम्बिकापुर ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू 19 अप्रैल को, बिलासपुर से इंदौर ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी पुनर्निर्धारित की गई गाड़िया दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना होगी। गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर कटनी को पेंड्रारोड में, ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर जबलपुर को बिजुरी में एवं ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द परिवर्तित मार्ग की गाड़ियां बरोनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी गोंदिया अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई टेन नंबर 18208 अजमेर दर्ग।


Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget