चोरों ने भगवान के 2 मंदिरों को बनाया निशाना, हजारो को सामान चोरी

चोरों ने भगवान के 2 मंदिरों को बनाया निशाना, हजारो को सामान चोरी


अनूपपुर/कोतमा

अनूपपुर जिले के कोतमा में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं चोरी के नए मामले में चोरों ने अब लोगो की आस्था का केंद्र मंदिरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। चोरी के मामले में चोरों ने 16 अप्रैल की रात को वार्ड क्रमांक 10 में स्थित 2 मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें वार्ड क्रमांक 10 स्थित पार्क के पास रोड किनारे शंकर मंदिर में चोरों ने ताला तोड़ते हुए दान पेटी, कमंडल एवं पीतल की घंटी चोरी कर ले गए इसी प्रकार दूसरी घटना भी वार्डवासी अखिलेश नामदेव के घर में स्थित शिव मंदिर का ताला चोरो द्वारा तोड़ते हुए दान पेटी, मंदिर घंटी एवं पूजा के कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता सुबह चला जब लोग मंदिर में जल चढ़ाने एवं पूजा अर्चना के लिए पहुंचे ताला टूटा देख एवं समान गायब होने पर लोग आक्रोशित हो उठे। वार्ड के संजय, अखिलेश, देवसरन सहित अन्य लोगो ने बताया कि वार्ड में बड़े पैमाने पर कबाड़ का अड्डा संचालित होने के कारण दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget