अवैध 27 नग मवेशियों से भरा ट्रक को पुलिस ने किया जप्त, ड्राइवर हुआ फरार
अनूपपुर/फुनगा
अनूपपुर जिले के पुलिस चौकी फुनगा होते हुये शहडोल की और जा रहें ट्रक जिसका क्रमांक यूपी 90 AT 3151 में अवैध रूप से मवेशी ले जाने की सूचना पर कार्यवाई करते हुए वाहन से 27 जानवर जिसकी कीमत 5 लाख 40 हजार रूपये की बरामदगी की एवं ट्रक जिसकी कीमत 35 लाख है जप्त किया गया। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि केशवाही जिला शहडोल की ओर फुनगा होते हुये ट्रक जिसमें पड़ा और भैसों को भर के ले जा रहा है। सूचना पर धुरवासिन अंडर ब्रिज के पास ट्रक को रूकवा गया, वहीं मौके से चालक फरार होने कामयाब रहा ट्रक की तलाशी लेने पर 10 भैंस और 17 नग पड़ा ठूंस ठूंस कर भरे थे, जिन्हें सुरक्षित करते हुये पुलिस ने निगरानी में रखवाया, ट्रक व जानवरो की कुल कीमत 40 लाख 40 हजार रूपये है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गयी हैं। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, आरक्षक राकेश कनाशे सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
