27 लाख का गबन, सचिव पर मामला दर्ज कराने पहुंची सीईओ, पुलिस FIR दर्ज करने से किया मना
अनूपपुर
अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत लतार के ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्यों शिकायत पर जिला पंचायत के सीईओ ने जिला स्तरीय समिति गठित कर जांच उपरांत पूर्व सरपंच रनिया बाई, पूर्व उप सरपंच राजेंद्र मिश्रा, सचिव ददनराम केवट के द्वारा विभिन्न निर्माण का 27 लाख 28 हजार 400 रुपए का दुरुपयोग किया जाना पाया जाने पर अनूपपुर जनपद सीईओ उषा किरण गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराने भालूमाड़ा थाने पहुंची। जहां विभागीय लापरवाही भी सामने आई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। एफआईआर दर्ज कराने कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पुत्र व जनपद पंचायत अनूपपुर के उपाध्यक्ष तेजभान भी साथ में थे। ग्राम पंचायत लतार ग्रामवासियों द्वारा निर्माण कार्यों शिकायत पर जिला पंचायत के सीईओ ने जिला स्तरीय समिति गठित कर जांच उपरांत पूर्व सरपंच रनिया बाई, पूर्व उप सरपंच राजेंद्र मिश्रा, सचिव ददनराम केवट के द्वारा विभिन्न निर्माण का 27 लाख 28 हजार 400 रुपए का जांच में दुरुपयोग किया जाना पाया गया। जहां जनपद अनूपपुर सीओ के पास पूरे दस्तावेज नहीं होने पर एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। । पुलिस ने कहा है कि पूरे दस्तावेज मिलने उपरांत एफआईआर की जाएगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया ने जनपद पंचायत अनूपपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सभी संबंधितों के विरूद्ध शासकीय राशि का अवैधानिक रूप से भुगतान कर राशि गबन किए जाने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया जाकर प्रतिवेदन तीन दिवस में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए थे।
