रंगों का पर्व खुशियां लाए, भाईचारा, शांति व सौहार्द के साथ मनाऐं होली- सहबिन पनिका, प्रीति शर्मा
अनूपपुर/बिजुरी
प्रमुख भारतीय त्यौहार होली ना केवल रंगों का त्यौहार है। अपितु यह आपसी प्रेम-भाव और सम्बंध व सदभाव का भी त्यौहार है। इसलिऐ सभी नगरवासी रंगों के इस त्यौहार को स्नेह पूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाऐं। ऐसा अपील करते हुऐ नगरपालिका परिषद बिजुरी कि अध्यक्षा सहबिन पनिका ने आगे कहा कि यह त्यौहार जीवन में हर्षोल्लास का प्रतीक होने के साथ-साथ विविध रंगों व अनेकता में एकता की संस्कृति के परिचायक हैं। एक साथ बिखरे हुए यह सभी रंग हमारी संस्कृति एवं गंगा-जमुनी तहजीब को और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्षा प्रीति सतीश शर्मा ने रंग एवं खुशियों के प्रतीक इस त्यौहार को आपसी भाईचारे व प्रेम-सौहार्द बढ़ाने की सीख मानते हुऐ कहा। कि प्रायः कुछ लोग होली को शराब और नशे का त्यौहार मानकर न केवल अपने धन की हानि करते हैं। बल्कि नशे में वाहन चलाकर दूसरों की भी जान जोखिम में डालते हैं। जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। मेरा सभी से अनुरोध है, कि रंग-गुलाल के इस त्यौहार को रंगों से ही खेलें, शराब का सेवन कर त्यौहार कि पवित्रता समाप्त ना करें।
