युवक आत्महत्या करने के इरादे से फांसी में लटका, पुलिसकर्मी व अन्य लोगो ने बचाई जान

युवक आत्महत्या करने के इरादे से फांसी में लटका, पुलिसकर्मी व अन्य लोगो ने बचाई जान


अनूपपुर

जिला मुख्यालय अनूपपुर वार्ड नं. 13 में एक किशोर घरेलू विवाद की वजह से सड़क किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया था। इसे देखकर लोगों ने फंदे से उतारा। युवक की सांस चल रही थी, लेकिन हालत खराब थी और लोगों का मजमा लग गया था । ऐसे में वहां गुजर रहे पुलिसकर्मी शिव शंकर प्रजापति ने तत्परता के साथ युवक को अस्पताल पहुंचाया। इससे युवक की जान बच गई। बताया जाता है कि किशोर घर में सदस्यों के शराब पीने से नाराज था और उसका शाम को झगड़ा भी हुआ था इसलिए वह आत्महत्या करना चाहता था।


यह मामला नगरपालिका अनूपपुर के वार्ड क्रमांक 13 पुरानी बस्ती पुलिस लाइन कालोनी के समीप का है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे युवक रूपेंद्र पिता तान सिंह उम्र 17 वर्ष घर से नाराज होकर निकला और कन्या छात्रावास के समीप सड़क किनारे पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर उसमें लटक गया। इसके बाद उसे राहगीरों ने देखा और फंदा से नीचे उतारा। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं हो पा रही थी। तभी ड्यूटी के बाद क्वार्टर में दवा लेने आए एसडीओपी कार्यालय अनूपपुर के प्रधान आरक्षक शिव शंकर प्रजापति भीड़ देखकर रुके। उन्हें सारे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने वक्त जाया ना करते हुए अपनी मोटरसाइकल पर किशोर को एक युवक के सहयोग से बिठाया और करीब 2 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचाया।


डाक्टरों ने तुरंत युवक का उपचार प्रारंभ किया जिससे युवक की जान खतरे से बाहर आई। युवक का उपचार कराने के बाद शिव शंकर प्रजापति पुलिस चौकी सहायता केंद्र को पूरे मामले की जानकारी देकर वापस लौटे। किशोर के स्वजनों और स्थानीय नागरिकों ने पुलिसकर्मी के त्वरित रूप से किए गए प्रयास की सराहना की। डाक्टरों का भी कहना था यदि कुछ समय और देरी हो जाती तो किशोर की जान संकट में पड़ सकती थी।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget