राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सम्पन्न
अनूपपुर/वेंकटनगर
अनूपपुर जिले के वेंकटनगर स्थिति पंडित टी पी शुक्ला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 7 दिवसीय शिविर का आयोजन गोद ग्राम ग्राम पंचायत खोदरी मे आयोजित किया गया दिनांक 25-02-2023 से 5.03.2023 तक चले इस शिविर मे महाविद्यालय के छात्रों ने विभिन्न गतिविधिओ के माध्यम से ग्राम मे अपनी सेवाएं दी प्रातः काल जागरण से प्रारम्भ कर रात्रि विश्राम तक प्रति दिन अलग संस्कृति गतिविधि आयोजन किये गए प्रथम दिवस स्वछता जागरूकता कार्यक्रम अंतर गत तालाब मे सफाई हैंड पंप के पास कैसे सफाई रखी जाय लोगो को बताया गया द्वितीय दिवस मे स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई तृतीय दिवस मे साशन की योजना के लाभ कैसे मिले बताया गया चतुर्थ दिवस शिक्षा के विषय पर प्रकाश डाला गया पंचम दिवस संस्कृतिक कार्यक्रम करा कर लोगो मे जागरूकता लाने का प्रयास किया गया छठा दिवस मे घर घर जाकर रसेयों स्वयं सेवकों ने लोगो को तरह तरह की जानकारी दिए अंतिम दिन समापन का कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम सरपंच व सदस्य उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना किये और भविष्य मे ऐसे ही कार्यक्रम का आयोजन होने से लोगो मे जागरूकता आएगा कार्यक्रम के सफलता मे स्थनीय स्वसहायता समूह की महिलाओ का सहयोग मिला।
