होली के त्यौहार में हादसा पोखरी में नहाने गए दो युवक की पानी मे डूबने से हुई मौत
अनूपपुर/रामनगर
अनूपपुर के अंतिम छोर स्थित रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत होली के खुमारी में लगभग 3 से 4 बजे नहाने गए दो युवक की हुई मौत जो बिजुरी के कपिल धारा के बताए जा रहे है जिसमे एक कि डेडबॉडी को बिजुरी के प्रथमिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया है जहां उसका पीएम किए गए जिसका नाम सोमादित्य गांगुली बताए जा रहा जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है वही दूसरे की डेडबॉडी अभी तक नही मिल पाई जिसकी डेडबॉडी अनूपपुर की एसडीईआरएफ SDERF की टीम लगभग तीन से चार घण्टे कड़ी मशक्कत करने के बावजूद डेड बॉडी को नहीं खोज पाए डूबे युवा का नाम आदित्य सिंह बताए जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 23 वर्ष बताए जा रहा है वही जिसके बाद जमुना कॉलरी से रेस्कयू टीम बुलाये गए रेस्कयू टीम में मुख्य रूप से मुबारक अली मौके पर पहुच कर डेडबॉडी को खोज बीन की जा रही है वही मौके में अनूपपुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार सहित रामनगर थाना प्रभारी आर के बैस व उनकी टीम मौके पर रही मौजूद।
