श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला घोषित मुकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष, चैतन्य महासचिव बने

श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला घोषित मुकेश मिश्रा जिलाध्यक्ष, चैतन्य महासचिव बने


अनूपपुर 

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार अनूपपुर जिला मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी वर्ष 2023 की घोषित कर दी गई है।प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने इस आशय की घोषणा की।जिसमें मुकेश मिश्रा को पुनः मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ अनूपपुर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2014 से लगातार उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया है।वही चैतन्य मिश्रा को तीसरी बार महासचिव पद से सम्मानित किया गया है।इसके साथ ही उन्हें अमरकंटक में आयोजित प्रादेशिक चुनाव में सह चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था।अनूपपुर जिले की घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार हैं मुकेश मिश्रा अध्यक्ष जिला मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रदीप कुमार मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, रामजी मिश्रा, हिमांशु बियानी, धर्मेंद्र कांत तिवारी, ज्ञान चंद्र जायसवाल उपाध्यक्ष, आकाश नामदेव कोषाध्यक्ष, चैतन्य मिश्रा महासचिव, दिवाकर विश्वकर्मा, अमित शुक्ला, दुर्गा शुक्ला, हेतराम वर्मा, सुनील गुप्ता सचिव, विजय जायसवाल, उमेश तिवारी, अमित सेनगुप्ता, शैलेंद्र विश्वकर्मा, अजय जायसवाल संयुक्त सचिव, शारिक सिद्दीकी, अरुण ओटवानी, राजकुमार तिवारी, प्रमोद शुक्ला, आदित्य सिंह, अयोध्या सिंह, उमा शंकर पांडे मुन्नू कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।


मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने अनूपपुर जिले की वर्ष 2023 की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास  व्यक्त किया है की जिला इकाई पूरे जोश के साथ कार्य करेगी और जिले के सभी सदस्यों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे श्रमजीवी पत्रकार साथियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।उन्होंने कहा कि नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक 1 वर्ष का रहेगा।नवीन कार्यकारिणी को अपने कार्यकाल में जिला सम्मेलन का आयोजन करना है एवं पत्रकारों को एकजुट करना है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget