भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के प्रांतीय परिषद की बैठक का आयोजन आज
अनूपपुर
संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के सूत्र पर कार्य करने वाली पूर्ण स्वदेशी सामाजिक संगठन भारत विकास परिषद के विंध्य प्रांत के प्रांतीय परिषद की बैठक आज अनूपपुर शाखा के संयोजन में आस्था होटल अनूपपुर में सुबह 9:30 से प्रारंभ होने जा रही है जिसमें भारत विकास परिषद विंध्य प्रांत के 10 जिलों में संचालित 12 शाखाओं के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि उपस्थित होंगे जिसमें वार्षिक कार्यों की समीक्षा, बिगत वर्ष के लेखा पत्रों का अनुमोदन के अलावा आगामी सत्र के लिए प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन/मनोनयन या निर्वाचन होना है भारत विकास परिषद शाखा अनूपपुर के सचिव आनंद पाण्डेय और कार्यक्रम संयोजक वीरेन्द्र सिंह के द्वारा अनूपपुर शाखा के सभी दायित्व वान कार्यकर्ता एवं सदस्यों से आह्वान किया गया है कि आज बैठक में अवश्य पधारें और बैठक में होने वाली चर्चा पर शामिल होकर अपना भी अभिमत प्रदान करें । सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली इस संस्थान के सम्पूर्ण भारत मे लगभग 2500 शाखाएं और लगभग 2 लाख सदस्य सेवा कार्य से जुड़े सदस्य हैं। यह संगठन बिगत 1963 से सेवा कार्य करते हुए आ रही है।
