लिफ्ट मांगकर 2 साथियों के साथ लूटने की कहानी निकली झूठी, युवक का हुआ था एक्सीडेंट

लिफ्ट मांगकर 2 साथियों के साथ लूटने की कहानी निकली झूठी, युवक का हुआ था एक्सीडेंट


अनूपपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बमुरिहा तालाब के पास बस्ती निवासी हुई सुमित कुशवाहा पिता अट्टू कुशवाहा के साथ हुई लूट की घटना महज युवक की बनाई एक कहानी निकली। जहां जिला चिकित्सालय में युवक सुमित कुशवाहा ने जैतहरी से अनूपपुर वापस आते समय अपने साथ तीन युवको द्वारा लूट की कहानी सुनाई थी।  पूरे मामले में पुलिस ने बताया की युवक द्वारा बनाई गई कहानी क्यों बनाई गई है इसके लिए युवक से पूछताछ की जाएगी । उन्होंने बताया की युवक को किसी लुटेरो ने नही बल्कि वह जैतहरी से अनूपपुर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, इस बीच आसपास के लोगो ने 100 डाॅयल को सूचना दी थी। जहां 100 डाॅयल वाहन मौके पर पहुंचकर युवक को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया था तथा एक्सीडेंट में युवक की बाइक और बैग को 100 डाॅयल पुलिस ने दुर्घटना स्थल से लाकर कोतवाली के सुपुर्द किया था। 


जानकारी के अनुसार जब युवक द्वारा अपने साथ हुई लूट की घटना में एक युवक द्वारा लिफ्ट मांगने तथा उसके दो अन्य साथियों द्वारा बमुरिहा तालाब के पास रोककर बाइक व बैग लूट कर उसे धक्का देकर भागना बताया इस बीच धक्का मुक्की में  युवक 709 वाहन से टकरा कर गंभीर घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अनूपपुर अस्पताल लाना बताया गया। लेकिन 100 डाॅयल पुलिस द्वारा युवक की बाइक व बैग को जब कोतवाली अनूपपुर के सुपुर्द किया गया तोयुवक द्वारा लूट की बनाई कहानी सामने आई। वहीं पुलिस अब घायल युवक द्वारा लूट की बनाई गई कहानी को जानने देर रात अस्पताल पहुंची, जहां युवक की हालत गंभीर होने पर पूछताछ नही हो सकी है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget