पिकअप पलटा 3 घायल, दो अलग-अलग मामलो में बाइक से गिरने से 4 गिरे 3 घायल

पिकअप पलटा 3 घायल, दो अलग-अलग मामलो में बाइक से गिरने से 4 गिरे 3 घायल


अनूपपुर

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 14 वर्षीय पुत्री भारती को मोटर साइकिल से लेकर जा रहे पिता यादवेन्द्र सिंह उम्र 53 जैसे ही केशवानी घाट नवगवां के पहुंचे उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उनके सर व मुंह मे चोंटे पहुंची वही पुत्री भारती सुरक्षित है, राह गुजरते लोगों के द्वारा दुर्घटना की सूचना एम्बुलेंस 108 को कॉल करके दी गई सड़क पर घायल अवस्था मे पड़े 53 वर्षीय यादवेन्द्र सिंह को पुत्री भारती के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

दूसरे मामले में अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी क्षेत्र के महुदा सोन नदी के पास बाइक सवार 2 लोग अनियंत्रित होकर गिर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवारों को राहगीरों ने एंबुलेंस 108 की मदद से पहुंचाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा घायलों का उपचार किया गया।  बाइक सवार 65 वर्षीय ईश्वर दीन उम्र 65 वर्ष को घटना में सर पर चोट लगी है वही बाइक चला रहा युवक को सामान्य चोट रही।

तीसरे मामले में अनूपपुर जिले के सड़क मार्ग स्थित किरर घाट सब्जी से भरा पिकअप पलट गया जिससे सवार तीन व्यक्ति घायल हो गये, रहा गुजरते लोगों ने एम्बुलेंस 108 को कॉल किया मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा तत्काल घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उच्च चिकित्सकीय उपचार के लिये घायलों को शहडोल रेफर कर दिया गया। पिकअप वाहन में तीरथ प्रसाद यादव उम्र 46 साल को सर और पैर में चोट आई और वीरेंद्र यादव एवं महेंद्र कुमार उम्र 45 साल को पैर में फ्रेक्चर होना चिकित्सकों ने बताया प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहडोल रेफर कर दिया गया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget