28 पशुओं को बूचड़खाने ले जाने के पहले पुलिस ने छुड़ाया, तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
अनूपपुर/कोतमा
अनूपपुर जिले में पशु तस्करी में मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है उसके बाबजूद तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा है। 28 पशुओं को बूचड़खाने ले जाने से पहले छुड़ाया गया है। अनूपपुर जिले के कोतमा से भालूमाड़ा तरफ पशुओं दौडाते ले जा रहे राजबहादुर सिंह पिता चंद्रकुमार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गुडहा कला थाना कलिंजर जिला बांदा (उप्र) को गिरफ्तार कर 28 बछड़ा (बैल) को छुडाया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतमा कालेज तिराहा के पास बछडो एवं बैलों को कुछ लोग क्रूरतापूर्वक बिना खाने पीने के सामान के खदेड़ते हुए चले जा रहे है। पुलिस ने 6 बजे राजबहादुर सिंह पिता चंद्रकुमार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गुडहा कला थाना कालिंजर जिला बांदा (उ.प्र) को 28 बछड़ा (बैल) बिना चारा पानी सामान के कोतमा से भालूमाड़ा तरफ दौड़ाते ले जाते मिला। जिसे लिखित नोटिस देकर मवेशी संबंध मे जानकारी चाही गई। जो खुद का मवेशी ले जाते हुए ग्राम लपटा बाजार बेचने हेतु ले जाना लिखित जवाब प्रस्तुत किया। मवेशी के कोई कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर प्रथम दृष्टया राजबहादुर पर पशुक्रूरता अधि. के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है।
