यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र नंद प्रकाश सकुशल अपने जिले पहुँचा

यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा छात्र नंद प्रकाश सकुशल अपने जिले पहुँचा, छात्र ने वहाँ का हाल और आपबीती बताई देखे पूरा वीडियो 👇🏿👇🏿👇🏿


अनूपपुर/राजनगर

अनूपपुर जिले के राजनगर कोयलांचल क्षेत्र के सी सेक्टर में रहने वाले गोविंद मल के पुत्र नंद प्रकाश यूक्रेन के लोहांश शहर के स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के फाइनल ईयर के सेकंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे थे वह 2017 में पढ़ाई करने वहां गए थे और रूस यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया जिसके कारण वे वही फस गए 5 मार्च को नंद प्रकाश सकुशल अपने घर राजनगर वापस आ गए उन्हें लेने अनूपपुर रेलवे स्टेशन में उनके परिजन गए थे जहां पुत्र को सकुशल वापस आने पर माता पिता के आंखों में आंसू आ गए उन्होंने अपने पुत्र को जैसे ही देखा उसे गले लगा लिया । पुत्र के सकुशल वापस राजनगर पहुंचने पर राज नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव धर्मेंद्र दुबे शिवेंद्र सिंह सुमिता शर्मा मारकंडेय सिंह रोहित यादव व्यास मुनि सविता एवं मीडिया कर्मी उनके घर पहुंच कर उनका हालचाल पूछा।

*देखे वीडियो 👇🏿👇🏿👇🏿


*सुनाया वहाँ हाल*

नंद प्रकाश ने बताया कि 16 फरवरी को हमें जानकारी मिली की रूस एवं यूक्रेन के बीच जंग छेड़ने वाली है हम लोगों ने तत्काल ही यूनिवर्सिटी के डीन के पास पहुंचकर उन्हें जानकारी दी कि हमें सकुशल वापस भारत भेजने की व्यवस्था करें दोस्त करें मैं और मेरे अन्य साथी छात्र यूनिवर्सिटी छोड़कर अन्य शहर एवं बॉर्डर के लिए रवाना हुए लेकिन हमें ऐसा लगा कि युद्ध नहीं हो रहा है तो हम लोग वापस यूनिवर्सिटी में आकर रहने लगे लेकिन 23 फरवरी को युद्ध शुरु हो गया और हमें विस्फोट होने की जानकारी मिली जिससे हम लोग काफी घबरा गए हमें समझ नहीं आ रहा था कि हम क्या करें हमने अपने साथियों के साथ मिलकर दोबारा दिन से फोन में बात की तो डीन ने कहा कि तत्काल शहर छोड़कर चले जाओ हर तरफ गोलीबारी की आवाज आ रही थी फिर हम अपने मकान मालिक विक्टोरिया से जाकर सारी बात बताई तो उन्होंने कहा कि पड़ोस में रहने वाली इरेनिया से मिलो भाई मदद करेगी जब हम पड़ोसी इरेनिया के पास पहुंचे तो उसने हमें बनकर में ले जाकर रखा और हमारे मकान मालिक ने हमारे खाने पीने की व्यवस्था की और समय-समय पर हमारा ध्यान रखा फिर हम लोगों ने यूक्रेन सरकार से मदद मांगी जिसके कारण कालेज प्रबंधन के द्वारा 28 फरवरी को लोहाश से ट्रेन के माध्यम से मेहर पहुंचे जहां वहां के मेहर ने हमारी काफी मदद की मदद की और हमें सवेर्जनिया के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा कर लबीब के लिए रवाना किया 2 दिन बस में चलने के बाद हमें पोलैंड बॉर्डर से 80 किलोमीटर पहले ही उतार दिया गया उसके बाद हम लोगों ने वहां से बस लेकर पोलैंड बॉर्डर जहां भारत सरकार के दूतावास के द्वारा हमारे रहने खाने की व्यवस्था की गई थी। 

*देखे वीडियो 👇🏿👇🏿👇🏿


*भारतीय छात्रों से मिले मंत्री*

रूस यूक्रेन के बीच जंग में फंसे भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चार बॉर्डर में चार अलग-अलग कैबिनेट मंत्रियों को भेजा गया था जब हम लोग पोलैंड बॉर्डर पहुंचे तो कैबिनेट मंत्री जनरल वीके सिंह हम लोगों से मिले और हमारा हालचाल जाना उसके बाद हम लोगों को 2 दिन वहां रखने के बाद भारतीय विमान से वापस भारत वापस भेजा उसने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं की बदौलत आज हम लोग सुरक्षित वापस अपने देश एवं घर पहुंचे नंद प्रकाश ने बताया कि पाकिस्तान सहित अन्य देशों के छात्रों ने हम लोगों से भारत देश का झंडा लेकर बॉर्डर क्रॉस किए।

*देखे वीडियो👇🏿👇🏿👇🏿


*पुलिस अधीक्षक रहे संपर्क में *

नंद प्रकाश ने बताया कि हमारे जिले के पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल आधे आधे घंटे घंटे में हमसे हमारा हाल चाल पूछ रहे थे  छात्र ने सहयोग के लिए अनूपपुर जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget