महिला दिवस पर अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन ने आयोजित किया कार्यक्रम
लीनेश क्लब ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित
अनूपपुर/कोतमा
लीनेश क्लब निस्वार्थ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देर शाम होटल राधिका पैलेस में महिलाओं के सम्मान मैं सम्मान समारोह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी धर्मेंद्र वर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया । इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल व फैशन जगत की महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश सुश्री गुंजन गौर सुश्री वर्षा भल्लावी डॉ श्रीमती संगीता प्रजापति आरक्षक श्रीमती सुप्रिया त्रिपाठी कथा ब्यूटीशियन महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते हुए उन्हें एक एक पौधे भी पुष्प के दिए गए क्लब की महिला सदस्यों ने कहा कि यह पुष्प का पौधा आप सभी को अपने घरों में लगाना है तथा सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित भी करना है ।
अध्यक्ष रीता गुप्ता ने आए हुए महानुभावों का अभिनंदन किया व कहा कि क्लब नवता के कल्याण के लिए संकल्पित है। नगर पालिका अध्यक्ष मोहनी धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि आप समय बदल चुका है महिलाएं किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं है पहले का दौर था कि महिलाएं जब घरों के अंदर घुंघट में रहती थी और घरों से बाहर नहीं निकलती थी लेकिन आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गई हैं हमारे देश की महिलाएं अच्छे अच्छे पदों में बैठकर कार्य कर रही हैं चाहे वह फ्लाइट हो चाहे देश की आन बान शान के लिए लड़ाई लड़ना हो महिलाएं फौज में भी रहकर देश की सेवा कर रही है हमारे नगर में ही ऐसी महिलाएं हैं जो अच्छे कार्य करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है बच्चों को अच्छी शिक्षा दीक्षा दे रही है ऐसी महिलाओं को महिला दिवस के अवसर पर नगर की लीनेस क्लब के द्वारा नगर की ब्यूटीशियन तथा समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित कर रही है उन्होंने कहां की लीनेश क्लब के द्वारा समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है हमें उनका मनोबल बढ़ाना है । इस अवसर पर निर्मला शर्मा वैशाली ताम्रकार रीता गुप्ता साईं गीता रचना जैन सहित क्लब की सदस्य उपस्थित थी ।
*मानव अधिकार संगठन द्वारा आयोजित किया कार्यक्रम*
अनूपपुर जिले के कोतमा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र के जमुना कॉलरी वर्कर्स क्लब में अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत की जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी जिला महामंत्री रीता सिंह के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जिलेभर की महिलाओं ने पहुंच कर रंगोली प्रतियोगिता थाली प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम जिला उपाध्यक्ष राम अवध सिंह एवं महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रश्मि खरे, रमा मिश्रा, शालिनी जायसवाल, सुमिता शर्मा उपस्थित थे । भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए शुभ संकेत है आज समाज के अंदर हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर पर खड़ी हो रही हैं और कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा देश के अंदर अनेक महिलाओं ने उच्च शिखर पर काम करके देश का नाम रोशन किया है प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी सामने दिखाई देती है अनूपपुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना जैसी महिलाएं आज प्रशासन को बेहतर तरीके से चलाते हुए समाज के विकास में अपना योगदान दे रही हैं ,महिलाएं एक सशक्त प्रशासक के रूप में समाज के सामने आई हैं हर क्षेत्र में महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ी है पहले पुरुषों के ऊपर जिम्मेदारी होती थी लेकिन अब घर हो या बाहर हो हर जगह महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण हुआ है।
श्री गौतम ने कहा कि सरकार देश और प्रदेश के अंदर महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किया है महिलाओं के अधिकार की बात हो और उनके आत्मनिर्भर बनने की बात हो हर पहलू पर सरकार ने चिंता की। समाज के अंदर महिला और पुरुष की बढ़ती खाई को भरने का कार्य देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है पहले गरीबों के घर में बेटियों का जन्म होने पर लोग मायूस होते थे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली लक्ष्मी योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बेटियों का मान सम्मान बढ़ा रही हैं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि खरे ने कहां की महिलाएं अब समाज के अंदर कमजोर कड़ी के रूप में नहीं बल्कि मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रही हैं महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी मिलती है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरी करती हैं अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत की जिला अध्यक्ष मीनू तिवारी और जिला महामंत्री रीता सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अंदर महिलाएं घरों से निकलकर काम कर रही हैं और हमारा संगठन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव आगे आकर काम कर रहा है हर नारी को अपने अधिकार को पाने के लिए उसे अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है उसके अधिकार की लड़ाई हम संगठन के माध्यम से आगे लड़ेंगे हर महिला का सम्मान समाज में बराबर होना चाहिए किसी के भी अधिकार का हनन नहीं होना चाहिए देश और प्रदेश की सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है जिससे आने वाले समय में महिलाएं और मजबूती के साथ समाज के अंदर खड़ी होंगी ।एक महिला के माध्यम से समाज का विकास होता है और समाज में भी उनको बराबर का अधिकार होना चाहिए इसकी चिंता होनी चाहिए सुमिता शर्मा ने कहा कि मैं मानव अधिकार का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इस लायक समझा कार्यक्रम में जिलेभर से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन महिला इकाई की शबनम खान नसरीन हुसैन शिव प्यारी केवट रंजना पांडे नीतू सिंह ज्योति तोमर पूजा द्विवेदी और पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर प्रयास किया।