शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर पनिका का दो दिवसीय संभागीय दौरा संपन्न

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर पनिका का दो दिवसीय संभागीय दौरा संपन्न


अनूपपुर/भालूमाडा

मध्यप्रदेश शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष व शहडोल संभाग संगठन की रीड़ की हड्डी कहे जाने वाले मुख्य मार्गदर्शक शिवसेना के कद्दावर नेता मा. बी.एल. पनिका उर्फ राजवीर जी का शहडोल संभाग का दो दिवसीय प्रवास संपन्न ।

दिनांक 05.03.2022 को प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने शाम 06 बजे बनगवां/राजनगर नगर इकाई की बैठक ली, शाम 07 बजे डूमरकछार/पौराधार नगर इकाई की बैठक को संबोधित किया।

दिनांक 06.03.2022 अपने जन्म दिवस के अवसर पर माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष जी ने प्रात: 10 बजे अमरकंटक मे माँ नर्मदा के दर्शन कर  नगर इकाई की बैठक ली, उसके उपरांत 11:30 बजे राजेन्द्रग्राम/पुष्पराजगण इकाई की बैठक ली साथ ही शहडोल लोकसभा की सांसद माननीया श्रीमति हिमाद्री सिंह, पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग मध्यप्रदेश के अध्यक्ष माननीय नरेंद्र मरावी जी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास ऊपर चर्चा किये, उसके उपरांत उक्त दिनांक को दोपहर 01 बजे बुढ़ार मे एवं 03 बजे अनूपपुर व शाम 04:30 बजे जैतहरी तथा 06 बजे कोतमा व शाम 07:30 बजे भाद मे तथा दिनांक 07.03.2022 को सुबह 11 बजे डोला नगर इकाई के शिवसैनिकों द्वारा जोशिले अंदाज मे प्रदेश उपाध्यक्ष जी का जन्म दिवस सेलिब्रेट किया गया तत्पश्चात संगठन की बैठक संपन्न हुई।

प्रवास के दौरान शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, संभाग उपाध्यक्ष रमेश राठौर, संभाग संगठन प्रमुख रोहित तिवारी, शहडोल जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुचबंधिया, अनूपपुर जिला अध्यक्ष पवन पटेल, शहडोल जिला महासचिव नटवर लाल प्रजापति, अनूपपुर जिला संगठन प्रमुख प्रकाश सोनी, जिला प्रवक्ता विकास पाठक, कोतमा विधानसभा प्रमुख मुकेश राय, जिला कार्यकारणी सदस्य सुभाष उसराठे, पुष्पराजगण विधानसभा प्रभारी प्रवीण चंद्रवंशी, अभिषेक तिवारी, प्रभात राठौर, वीरेंद्र राठौर, कमलेश राठौर, पंकज दुबे, कमलेश सिंह, बली राम साहू, राहुल कोल, विनय कोल, समीर कोल, राज कोल, मुकेश बैगा सहित कई शिवसैनिक उपस्तिथ रहे।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget