रक्तदान शिविर में बना महिला रक्त वीरांगनाओं का सर्वाधिक संभागीय रिकॉर्ड
अनूपपुर/जैतहरी
आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, शासकीय महाविद्यालय, जैतहरी प्राचार्य डॉ रमेश सिंह वाटे, जैतहरी खंड चिकित्साधिकारी डॉ मोहन सिंह श्याम व अनूपपुर जिला ब्लड बैंक व पैथोलॉजी विभाग प्रभारी डॉ स्नेहा वर्मा के संरक्षण, निर्देशन, मार्गदर्शन में, महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई प्रभारी (प्रो संगीता उइके), पुरुष इकाई प्रभारी (प्रो राज कुमार सिंह) व मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति अनूपपुर जिला इकाई ; के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का प्रथम सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
उक्त रक्तदान शिविर में शासकीय महाविद्यालय, जैतहरी के छात्र छात्राओं के साथ महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ नीरज जायसवाल, राज कुमार सिंह व देवेंद्र धुर्वे, स्वास्थ्य विभाग की ए एन एम श्रीमती निशा शर्मा (दुर्लभ रक्त ग्रुप) आदि रक्त वीरों व वीरांगनाओं द्वारा, कुल 43 यूनिट रक्तदान का संग्रहण अनूपपुर जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम द्वारा हुआ, जिसमें *30 यूनिट नारी शक्ति रक्त वीरांगनाओं द्वारा रक्तदान कर अभी तक शहडोल संभाग में महिलाओं द्वारा किए गए रक्तदान का सर्वाधिक रिकॉर्ड बनाया गया* व 13 यूनिट रक्त वीरों द्वारा प्रदत्त रक्त उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश सिंह वाटे, जैतहरी खंड चिकित्साधिकारी डॉ मोहन सिंह श्याम व मां नर्मदा स्वास्थ्य समिति के संस्थापक संचालक श्याम सुन्दर बगड़िया जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर व वैदिक मंत्रोचारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मां नर्मदा स्वास्थ्य समिति के संस्थापक संचालक श्याम सुन्दर बगड़िया जी ने शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों, तकनीशियनों, नर्सेस, अतिथियों का परिचय व उनके योगदान की सराहना करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया व प्रत्येक रक्तदाता को सम्मानित करते रहे।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी के चिकित्सक डॉ के पी सिंह, सी एच ओ सुशीला सिंह मार्को, बहेराबांध - बिजुरी से पधारे हेमबली साहू व शासकीय महाविद्यालय केशवाही की प्रथम नारी रक्त वीरांगना सुश्री शिवानी गुप्ता, जैतहरी महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने व्यवस्था, जैतहरी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अग्रवाल ने भोजन व्यवस्था, जनपद पंचायत जैतहरी के सी ई ओ सतीश तिवारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत लहरपुर के सचिव सुरेश गुप्ता ने कॉफी व भोजन व्यवस्था, नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सेव फल, महाविद्यालय द्वारा ड्राई फ्रूट्स, फल व जूस का गुरुत्तर दायित्व संभाल कर आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।
कार्यक्रम में भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र के क्षेत्रीय निदेशक आर आर सिंह, अनूपपुर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ परमानंद तिवारी, अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जैतहरी के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राम अग्रवाल, कोतमा के वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश अग्रवाल, अनूपपुर जिला से दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्रा (अभी तक स्वयं 54 बार रक्तदान कर चुके हैं); आदि पधारकर व बच्चों को प्रोत्साहित करके, कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाकर, सफल बनाए।
अनूपपुर जिला अस्पताल ब्लड बैंक टीम में रामावतार सिंह पटेल, रामरुचि रावत, लामू सिंह मरावी, श्रीमती प्रियंका नागपुरे, पिंकी चौधरी, रिंकू जैनवार व वैन चालक गोपाल वर्मन ने रक्त संग्रहण का कार्य कुशलतापूर्वक संपादित किया।
कार्यक्रम सहयोगियों को मां नर्मदा स्वास्थ्य सेवा व लोक सेवा समिति, जैतहरी महाविद्यालय प्राचार्य, अनूपपुर जिला ब्लड बैंक व पैथोलॉजी प्रभारी डॉ स्नेहा वर्मा, अनूपपुर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डा एस आर पी द्विवेदी व अनूपपुर जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सी राय जी द्वारा संयुक्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
अंत में, सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन हुआ।