वॉॅलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन,विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

वॉॅलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन,विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित


अनूपपुर/कोतमा

जमुना कोतमा क्षेत्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीण बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के आमाडांड निमहा कुहका बरतराई चुकान की टीमों ने हिस्सा लिया ।  एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च को बर तराई स्टेडियम में आयोजित किया गया । वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार के द्वारा किया गया । उद्घाटन मैच के दौरान जमुना कोतमा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा कि देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना  रहा है अमृत महोत्सव के तहत कोयलांचल क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में हमारे द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हम समय-समय पर ऐसी गतिविधियां गीत करते रहते हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी कोयलांचल क्षेत्र ही नहीं जिला एवं प्रदेश तथा देश में अपने गांव का नाम रोशन करें । मैच का समापन एसडीएम कमलेश पुरी एवं महाप्रबंधक संचालन नवनीत श्रीवास्तव रहे । वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मलगा ए एवं मलगा बी टीम के बीच खेला गया जिसमें मलगा ए टीम ने फाइनल मुकाबला जीता । फाइनल मुकाबला जीतने पर अतिथियों के द्वारा मलका ए टीम के कप्तान शम्मी धन वार को विजेता का पुरस्कार देते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार दिया गया तथा उपविजेता टीम के कप्तान वीरेंद्र कुमार चौधरी को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया । विजेता, उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए एसडीएम कमलेश पुरी ने कहां की खिलाड़ी  हार-जीत से निराश नहीं होकर आगेे बढऩे की बात कही ऐसी प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा व सद्भाव बढ़ता है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि लेकर आगे बढऩा चाहिए। महाप्रबंधक संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सिविल एवं कार्मिक विभाग के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर खेल गतिविधियों के साथ ही अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती है।

Labels:

Post a Comment

MKRdezign

,

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget