खबर का हुआ असर मिल गई अलीगढ़ के ताले की चाभी, खुल गया ताला
अनूपपुर
जिला मुख्यालय अनूपपुर में इंदिरा चौराहा स्थित महिला यूरिनल (पेशाब घर) में लगभग 8 माह से ताला बंद था यूरिनल को नगर पालिका अनूपपुर के कर्मचारियो ने गोदाम बना लिया व्यस्त चौराहा, टैक्सी स्टैंड, कार्यालय होने के कारण महिलाओ का आना जाना लगा रहता हैं, जिसके कारण आने जाने वाले महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को मौखिक रूप से जानकारी दी गयी, मगर 3 दिन बाद भी ताला नही खुला तब इस खबर को दबंग पब्लिक प्रवक्ता ने प्रमुखता उठाकर नगर पालिका अनूपपुर को आइना दिखाने का काम किया जिसके बाद प्रशासन 6 दिन बाद नींद से जाग गयी और चाभी ढूढ़कर ताला को खुलवा दिया गया। अब वहाँ से गुजरने वाली महिलाओ को परेशानी नही होगी हम नगर पालिका परिषद अनूपपुर के अधिकारी कर्मचारी को धन्यवाद देते हैं कि कम से कम लेट ही सही आम जनता की समस्या को दूर किया।